Chhattisgarhकर्मचारी हलचलभारतमुख्य पृष्ठ

IAS transfer छत्‍तीसगढ़ में बदले गए 6 जिलों के कलेक्‍टर: 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, बिलासपुर निगम आयुक्‍त भी हुए प्रभावित   

IAS transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के छह जिलों के कलेक्‍टर बदल दिए गए हैं। मंगलवार को जारी आदेश में कुल 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सरगुजा कलेक्‍टर भोसकर विलास संदिपान, IAS(2011) अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।

रणबीर शर्मा, IAS , कलेक्टर, जिला-बेमेतरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद  किया गया है।

रणबीर शर्मा के  प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यभार ग्रहण करने पर संजीव कुमार झा संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं व अति. प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केवल प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अति. प्रभार से मुक्त होंगे।

अजीत वसंत कलेक्टर, जिला कोरबा को कलेक्टर, जिला-सरगुजा पदस्थ किया गया है।

कुणाल दुदावत  कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा को कलेक्टर, जिला-कोरबा बनाया गया है।

देवेश कुमार ध्रुव  कलेक्टर, जिला-सुकमा को कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा पदस्‍थ किया गया है।

प्रतिष्ठा ममगाईं  कलेक्टर, जिला-नारायणपुर को कलेक्टर, जिला-बेमेतरा पदस्थ किया गया है।

नम्रता जैन अपर कलेक्टर, रायपुर व अति. प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कलेक्टर, जिला-नारायणपुर बनाया गया है।

अमित कुमार  आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर को कलेक्टर, जिला-सुकमा पदस्थ किया गया है।

 प्रकाश कुमार सर्वे  अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर के पद किया गया है।

 गजेन्द्र सिंह ठाकुर  अपर कलेक्टर, सुकमा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी पदस्‍थ किया गया है।

रोमा श्रीवास्तव  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी को उप सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button