Chhattisgarh

IMA Election रायपुर में डॉक्टर्स के सबसे बड़े संगठन IMA का चुनाव, डॉ सोलंकी बने अध्यक्ष

IMA Election रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रायपुर का आज चुनाव चल रहा है। संगठन के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए आज वोट डाले गए। चुनाव की यह प्रक्रिया जल विहार कालोनी स्थित रोटरी मैत्री भवन में चल रहा है। IMA रायपुर में कुल 800 वोटर हैं। कार्यकारिणी के अंतिम दौर के मतदान में 65% मतदान हुआ। 800 मतदाताओं में से 525 डॉक्टरों ने मतदान किया।

IMA Election आईएएस रायपुर के चुनाव में पहला वोट सीनियर मोस्ट चिकित्सक 1974 से रायपुर में प्रैक्टिस कर रहे डॉ. विप्लव दत्ता ने डाला। वहीं अंतिम वोट महिला डॉक्टर ने डाला। ज्ञात हो इस वर्ष पहली बार आईएमए रायपुर की अध्यक्ष पद के लिए डॉ आशा जैन चुनाव मैदान में हैं।

जानिए कौन बना आईएमए रायपुर का अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के संपन्न हुए चुनाव में डॉ कुलदीप सोलंकी अध्यक्ष डॉक्टर केतन शाह डॉक्टर किशोर झा उपाध्यक्ष एवं डॉ संजीव श्रीवास्तव महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
10 कार्यकारिणी के सदस्य पहले ही निर्वाचित घोषित किया जा चुके हैं। मुख्य
चुनाव अधिकारी डॉक्टर ललित शाह एवं अतिरिक्त चुनाव अधिकारी डॉ अनिल कुमार वर्मा डॉ दिनेश मिश्रा और डॉ शरद चांडक ने सफलतापूर्वक निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराया पिछले कई वर्षों में या चुनाव की स्थिति पहली बार आई, जिसमें ऐतिहासिक भागीदारी के साथ डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
निवृत्तमांन अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता एवं महासचिव डॉक्टर दिग्विजय सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को बधाइयां दी हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button