Site icon Chatur Post

Teacher suspended  शिक्षकों पर गिरी युक्तियुक्तकरण की गाज: एक साथ चार निलंबित, कईयों का रोका गया वेतन

Teacher suspended

Teacher suspended  कोरबा। छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में सरकारी आदेश का पालन नहीं करने वाले चार जिलों को निलंबित कर दिया गया है। मामला कोरबा जिला का है। वहीं, ज्वाइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों का दो महीने का वेतन रोक दिया गया है।

292 शिक्षक थे अतिशेष

कोरबा के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि युक्तियुक्तकरण में जिला में प्राथमिक शाला के 292 सहायक शिक्षक, 15 प्रधान पाठक और माध्यमिक शाला के 153 शिक्षक व प्रधान पाठक अतिशेष के रूप में चिन्हांकित किए गए थे। इन्हें शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयो में पदस्थ किया जाना था।

एकल स्कूलों की संख्या अतिशेष से ज्यादा

डीईओ ने बताया कि जिले के प्राथमिक स्कूलों में एकल शिक्षकीय स्कूलोंं की संख्या अतिशेष शिक्षको की संख्या से ज्यादा है। ऐसे में जिला सारीय युक्तियुक्तकरण समिति ने दूरस्थ अंचल में स्थिति और लबे समय से शिक्षको की कमी वाले एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों में अतिशेष शिक्षको की पदस्थापना का निर्णय लिया।

Teacher suspended  समिति से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

डीईओ ने बताया कि इस पदस्थापना आदेश से असंतुष्ट शिक्षकों ने जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति में अभ्यावेदन दिया, जहां सुनवाई के बाद आवेदन अमान्य कर दिया गया। इसके बाद शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर आवेदनों के निराकरण का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेशानुसार जिला स्तर पर सुनवाई में 5 अभ्यावेदन मान्य पाए गए। बाकी अमान्य किया गया।

Teacher suspended  संभाग स्तर पर भी हुई सुनवाई

इसके बाद असंतुष्ट शिक्षकों ने संभाग स्तर पर आवेदन किया। इसमें सुनवाई के बाद 2 अभ्यावेदन मान्य पाए गए। बाकी को अमान्य किया गया। इसी दौरान जिला स्तर पर युक्तियुक्तकरण के तहत पदांकन आदेश के तहत कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसमें चार शिक्षकों का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अन्य सभी कादो माह से वेतन रोका गया है।

स्कूल के फर्नीचर बेचने वाला प्राचार्य को निलंबन करने की तैयारी

इधर, बलौदाबाजार जिला में स्कूल के फर्नीचर को निजी स्कूलों को बेचने के मामले में कलेक्टर दीपक सोनी ने टुण्डरा स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रमेश बंजारे को निलंबित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।

Exit mobile version