Teachers’ Union शिक्षक संघ ने मंत्री यादव का जताया आभार: शनिवार की टाइमिंग और ई संवर्ग के प्राचार्यों को लेकर…

schedule
2025-09-01 | 15:23h
update
2025-09-01 | 15:23h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Teachers’ Union  रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को स्कूल स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। संघ के प्रतिनिधिमंडल की मंत्री के साथ यह मुलाकात उनके निवास पर हुई।

संघ के प्रांतीय मंत्री टीकम सिंह साहू ने बताया कि विभागीय मंत्री से मुलाकात के दौरान संघ की तरफ से प्राचार्य पदोन्नति टी संवर्ग पश्चात पदाकंन के सफल निष्पादन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में संघ ने ई संवर्ग प्राचार्य पदांकन की शीघ्र कार्यवाही निष्पादन की अपेक्षा की। मंत्री ने शीघ्र शनिवार शाला संचालन समय पूर्ववत प्रात: 07.30 बजे से 11:30 बजे तक करने की आदेश जारी करने की बात कही। स्कूल शिक्षा मंत्री ने व्याख्याता ई संवर्ग पर शीघ्र पदोन्नति की बात कही है।

Teachers’ Union  इसी के साथ सुझावात्मक  11 बिंदु शामिल किए गए – सहायक शिक्षकों का तृतीय समय मान वेतनमान, गैर शिक्षकीय कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध,  एकीकृत परिसर में जहां कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं।

 उप प्राचार्य पद का सृजन करने की मांग की,  इस प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष, ओंकार सिंह प्रमुख प्रांतीय संगठन मंत्री, डॉ अशोक कुमार गुप्ता उपप्राताध्यक्ष, मनोज राय महामंत्री, हरि प्रसाद शर्मा, भुवन सिंहा संभागीय अध्यक्ष, टीकम सिंह साहू प्रांतीय मंत्री,  भुवनेश्वर देवांगन प्रांतीय मंत्री, हरनारायण राजपूत जिला अध्यक्ष, देवेंद्र तिवारी, नेम सिंह साहू, प्रणव माड्रारिक शामिल रहे।

chatur postSeptember 1, 2025
1,773 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.02.2026 - 22:04:03
Privacy-Data & cookie usage: