
Team India रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की बैठक सोमवार से फिर से शुरू हो गई है। होली की छुट्टी के बाद शुरू हुई सदन कि सोमवार को पहली बैठक थी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन की तरफ से टी-20 वर्ल्डकप विजेता भारतीय टीम को बधाई दी गई।
अजय चंद्रकार ने किया उल्लेख
भारत और श्रीलांका की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार की रात को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबला में भारतीय टीम ने 89 रनों से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने भारतीय टीम को इस जीत के लिए सदन की तरफ से बधाई दी। कहा कि हम सदन की ओर से भारतीय टीम के जांबाजों को बधाई देते हैं। भूपेश बघेल ने भी टीम भारत को बधाई दी।
डॉ महंत ने किया नन का जिक्र
भारतीय क्रिकेट टीम Team India को बधाई के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने टीम को बधाई देते हुए फाइनल मैच में शानदार बैटिंग करने वाले संजु सैमसन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय टीम की जीत में शानदार योगदान देने वाले संजु सैमसन केरल से आते हैं, उसी केरल से दो नन यहां आए थे तो उनको आपके लोगों ने पीटा था, उसका भी उल्लेख कर लें।
जानिए- क्या है केरल की ननों का मामला
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज विधानसभा में केरल की ननों के साथ छत्तीसगढ़ में मारपीट का उल्लेख किया। यह मामला जुलाई 2025 का है। घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दो ननों पर आदिवासी लड़कियों को जबरन आगरा लेकर आने का आरोप लगा था। आरोप है कि हिंदू संगठनों ने ननों के साथ मारपीट की। यह मामला संसद तक उठा था। ननों के साथ हुई घटना की विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें




