विश्व धरोहर सप्ताह पर अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी सहित होंगे कई आयोजन

schedule
2022-11-18 | 16:12h
update
2022-11-18 | 16:12h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
विश्व धरोहर सप्ताह पर अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी सहित होंगे कई आयोजन

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.काॅम)

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह पर अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर 2022 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा अपनी विरासतों के प्रति जनजागरूकता के प्रसार और धरोहरों के प्रति जनसामान्य के उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य का बोध कराने के लिए विविध कार्यक्रम होंगे।

Advertisement

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह 11 बजे महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में शैलचित्रों एवं अभिलेखागार के ऐतिहासिक अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वरिष्ठ पुराविद् पद्मश्री ए.के. शर्मा और संचालक विवेक आचार्य प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी का अवलोकन पूरे सप्ताह तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में किया जा सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह की इस कड़ी में 21 नवंबर को सुबह 11 बजे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं के लिए लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 22 और 23 नवंबर को 11 बजे से क्रमशः 6वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई है।

24 नवंबर को दोपहर तीन बजे से पुरातत्त्व विभाग द्वारा कराए गए ग्रामवार सर्वेक्षणों की पावर प्वाईंट प्रस्तुतियां होंगी। अंतिम दिन 25 नवंबर को दोपहर दो बजे प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे और प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार व सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर धरोहरों पर केन्द्रित विशेषज्ञों के व्याख्यान भी होंगे। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान (सोमवार को छोड़कर) स्कूली विद्यार्थियों को निःशुल्क संग्रहालय दर्शन की सुविधा रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.03.2025 - 11:36:09
Privacy-Data & cookie usage: