कर्मचारी हलचल

time scale pay scale छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों को मिला समयमान वेतनमान: वित्‍त विभाग ने जारी किया आदेश

time scale pay scale  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देशानुसार कर्मचारी हित में त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ कोष एवं लेखा विभाग ने पात्र कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से 27 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने अपने-अपने पदों पर निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है।

संचालक कोष लेखा पद्मिनी भोई साहू से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 09 कर्मचारियों को द्वितीय समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें अरविन्द खेस्स, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय जशपुर, कामता प्रसाद साहू, सहायक ग्रेड-2 (से.नि.),  प्रभा पाण्डे, एसएएस, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग, ज्ञानूराग भारद्वाज, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय बिलासपुर; केएस कमल, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय कोरबा; पूनम ठाकूर, सहायक ग्रेड-2, कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग, केआर नेताम, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय बालोद;  प्रकाश कुमार उइके, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय राजनांदगांव और राजकुमारी मरावी, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय काकेर शामिल हैं।

18 कर्मचारियों को तृतीय समयमानवेतन

इसके साथ ही 18 कर्मचारियों को तृतीय समयमान का लाभ दिया गया है। तृतीय समयमान का लाभ उन कर्मचारियों को दिया गया है, जिन्‍होंने 30 साल की सेवा पूरी कर ली है। इनमें कुंवर सिंह साहू, सहायक ग्रेड-2 (से.नि.), जिला कोषालय धमतरी; एस.के. देवांगन, एसएएस (से.नि.), संयुक्त संचालक कार्यालय कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय बिलासपुर; आर.एल. देवांगन, सहायक ग्रेड-1 जिला कोषालय, जांजगीर-चांपा, संतोष कुमार कंडरा, एसएएस, जिला कोषालय दुर्ग; शरद कुमार सिंह, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दंतेवाड़ा, आनंद गोहन श्रीवास्तव, एसएएस, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, रायपुर, राकेश कुमार हेड़ाउ, एसएएस, जिला कोषालय राजनांदगांव; ननिता मूर्ति, एसएएस, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कांकेर, ओफरसिया खलखो, एसएएस, जिला कोषालय रायगढ़; प्रभा पाण्डे, एसएएस, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग, प्रकाश सिंह ठाकुर, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय रायपुर; प्रनोद कुमार शुक्ला, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय बिलासपुर; अनिता भुआर्य, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दुर्ग; बनारत्ती प्रसाद, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर; सुशील कुमार गुप्ता, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर; अखलाख हुसैन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर; उगेश्वरी देवांगन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दंतेवाड़ा तथा सुखदेव सिंह बघेल, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय सुकमा शामिल हैं।

Back to top button