Today Weather: छत्‍तीसगढ़ में गिरा दिन का तापमान, कई स्‍थानों पर दिन में शीत लहर की स्थिति  

schedule
2024-12-02 | 04:35h
update
2024-12-02 | 04:35h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Today Weather: रायपुर। समुद्र तुफान फेंगल की वजह से आ रही नम हवा के कारण रविवार को राज्‍य के कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट के साथ ही राज्‍य के कई स्‍थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक छत्‍तीसगढ़ का मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में कमी बनी रहेगी, लेकिन रात में पारा और चढ़ सकता है। इससे रात में ठंड में और कमी आने की संभावना है।

Today Weather:  मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फेंजल तुफान अब कमजोर पड़ गया है। फिलहाल तमिलनाडु के ऊपर एक अवदाब में बदल गया है। इससे हवा के साथ आ रही नमी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे छत्‍तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान एक- दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। इससे न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

रविवार को रायपुर समेत राज्‍य के कई हिस्‍सों में दिन में बारिश हुई। रायपुर में सुबह से दोपहर बाद तक हल्‍की फुहारे पड़ती रही। इससे दिन का तापमान तो कम हो गया, लेकिन बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ गया। राजधानी रायपुर में आज भी बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Today Weather: छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से करीब 7 डिग्री कम है। इसके विपरीत न्‍यूनतम तापमान 18.8 हो गया है जो सामान्‍य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। माना का दिन का तापमान 21.6 और रात का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माना में दिन का तापमान सामान्‍य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Today Weather:  बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.4 और न्‍यूनतम तापमान 17.6 रिकार्ड किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.3 और न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.9 और न्‍यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जगदलपुर में दिन में पारा 26.8 और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chatur postDecember 2, 2024
168 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 15:31:00
Privacy-Data & cookie usage: