Site icon Chatur Post

Today’s Weather: छत्‍तीसगढ़ में आज भी बारिश की संभावना, पेंड्रा का तापमान सामान्‍य नीचे, जानिए.. पूरे प्रदेश के मौसम का हाल   

Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्तीागसढ़ का मौसम

Today’s Weather: रायपुर। समुद्र से आ रही नम हवा का असर बस्‍तर के बाद रायपुर संभाग पर भी पड़ने लगा है। रविवार को बस्‍तर संभाग के कई स्‍थानों पर तो रायपुर संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर बारिश हुई। बस्‍तर संभाग के गंगालूर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई। छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर मौसम के मिजाज में आज भी बदलाव नजर आ सकता है।

 Today’s Chhattisgarh Weather Report: छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होने लगा है। पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में तापमान में कमी आने लगी है।  अमरकंटक से लगे पेंड्रा क्षेत्र में अब दिन भी हल्‍की ठंड महसूस होने लगी है। वहां दिन का तापमान भी सामान्‍य से नीचे चला गया है। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के बाकी स्‍थानों पर भी रात के तापमान में कमी आने की संभावना है।   

आज भी बादल दिखा सकते हैं असर

दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में समुद्री नम हवाओं के प्रभाव से पिछले कई दिनों से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। अब ये नम हावाएं रायपुर तक अपना असर दिखाने लगी हैं। रविवार को रायपुर शहर के कई हिस्‍सों में बौछारें पड़ी हैं। इससे रात के तापमान में कमी आई है। लोगों को रात में गर्मी से राहत मिल गई है। जानकारों के अनुसार रात के तापमान में आई कमी का असर दिन के मौसम पर भी पड़ सकता है।

Today’s Raipur Weather Report: मौसम विभाग ने सोमवार को छत्‍तीसगढ़ में एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को प्रदेश में एक स्‍थानों स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। रायपुर के मौसम को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोमवार को यहां आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद हल्‍की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रविवार को पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 19.4 रिकार्ड किया गया। इसी तरह अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। इन दोनों स्‍थानों पर ठंड का असर दिख रहा है।

रायपुर में दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई है। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। बिलासपुर का तापमान 31.4 और 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जगदलपुर में का अधिकत तापमान 32.2 और न्‍यूनतम 22.9 रिकार्ड किया गया। दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.5 और न्‍यूनतम 23.4 रहा। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.7 और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  

यह भी पढ़ि‍ए  जमीन विवादों को निपटाने नया नियम: गजट में हुआ प्रकाशन, दावा-आपत्ति आमंत्रित

Exit mobile version