October 28, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Today’s Weather: बादलों ने गिराया दिन का तापमान, मौसम विभाग का अटर्ल, जानिए.. कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम   

1 min read
Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्तीागसढ़ का मौसम

Today’s Weather: रायपुर। समुद्री तूफान दाना अब खत्‍म हो गया है, लेकिन उसकी वजह से बने चक्रवात का असर अब छत्‍तीसगढ़ सहित कई राज्‍यों पर पड़ रहा है। छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। अगले दो- तीन दिनों तक प्रदेश में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

मुख्‍यमंत्रियों का संयोग: विधानसभा के सदस्‍य नहीं थे छत्‍तीसगढ़ के पहले दोनों सीएम..

 Today’s Chhattisgarh Weather Report: जानिए.. छत्‍तीसगढ़ क्‍यों छाएं हैं बादल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार समुद्री तूफान दाना का अब खत्‍म हो चुका है, लेकिन उसके कारण ओडिशा के तट पर एक चक्रवात बना गया है। इससे कारण समुद्री से नम हवाएं आ रही हैं। नमी लेकर आ रही हवा के कारण बादली और बारिश का माहौल बना हुआ है।

आसमान में छाए बादलों का असर तापमान पर पड़ रहा है। छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात में पारा चढ़ा है। दिन में तापमान में आई कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान एक- दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

रायपुर के मौसम को लेकर विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार को यहां बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर का आज अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Today’s Raipur Weather Report: पेंड्रा रोड में पड़ रही अच्‍छी ठंड

अमरकंट से लगे पेंड्रा क्षेत्र में दिन और रात दोनों समय अच्‍छी ठंड पड़ रही है। वहां का अधितम तापमान सामान्‍य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान करीब 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा, जो सामान्‍य से 1.6 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से करीब 1 डिग्री कम है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 17.5 रहा।

रायपुर में अधिकतम तापमान 30.9 और न्‍यूनतम 23.3 दर्ज किया गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्‍यूनतम 23.8 रहा। जगदलपुर का तापमान क्रमश: 32.8 और 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33 और न्‍यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 21.8 रहा।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .