October 28, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Today’s Weather: छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर कितना पड़ेगा ‘दाना’ का असर, आज रात तट से टकराएगा समुद्री तूफान 

1 min read
Today’s Weather: छत्ती्सगढ़ के मौसम पर कितना पड़ेगा ‘दाना’ का असर, आज रात तट से टकराएगा समुद्री तूफान

Today’s Weather: रायपुर। समुद्री तूफान दाना आज आधी रात बाद करीब 2 बजे ओडिशा के समुद्र तट से टकराएगा। तूफान काफी ताकतवर है। इसके पहुंचते ही हवा की गति 120 किलो मीटर प्रति घंट हो जाएगी। तूफान पहुंचने के बाद 5 घंटे तक जमकर कहर बरपाएगा। इस समुद्री तूफान का छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। छत्‍तीगसढ़ में दाना का प्रभाव राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से में ज्‍यादा देखने को मिल सकता है।

 Today’s Chhattisgarh Weather Report: जानिए…दाना की वजह से कितना बदले का छत्‍तीसगढ़ का मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार समुद्री तूफान दाना का छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर 4 दिनों तक असर दिख सकता है। हालांकि यहां खतरे की कोई बात नहीं है। दाना की वजह से छत्‍तीगसढ़ के ज्‍यादातर हिस्‍सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। बस्‍तर संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर थोड़ी ज्‍यादा बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दाना की वजह से छत्‍तीसगढ़ में 25 अक्‍टूबर को थोड़ी तेज हवा चल सकती है, लेकिन उसकी रफ्तार 30 किलो मीटर प्रति घंटा से ज्‍यादा नहीं होगी। दाना के असर से दिन के तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन रात में पारा चढ़ सकता है।  

25 और 26 अक्‍टूबर को उत्‍तर और मध्‍यम छत्‍तीसगढ़ में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। इसकी गति बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Today’s Raipur Weather Report: गुरुवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को छत्‍तीसगढ़ के आसमान में सुबह बादल छाए रह सकते हैं। इसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज छत्‍तीसगढ़ में एक- दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

पिछले 24 घंटो में रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों के तापमान में परिवर्तन आया है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्‍यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 30.2 और न्‍यूतनम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍सें में स्थित अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.3 और न्‍यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.9 और न्‍यूनतम तापमान 20.8 रिकार्ड किया गया।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.9 और न्‍यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

BSNL ने शुरू की ये 7 नई सेवाएं: टैरिफ को लेकर बड़ी घोषणा, Airtel और Joi की हालत खराब..

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .