Site icon Chatur Post

Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम  

Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्तीागसढ़ का मौसम

Today’s Weather: रायपुर। छत्‍तीगसढ़ में आज राजधानी रायपुर सहित कुछ और स्‍थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में सुबह से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद से शाम के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। जानकारों के अनुसार यदि हल्‍क या कुछ हिस्‍से में ही बारिश होकर रह गई तो फिर उसम बढ़ सकती है।

 Today’s Chhattisgarh Weather Report: भारी बारिश की भी चेतावनी  

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के दक्षिण हिस्‍से (बस्‍तर) में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, अगले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के एक- दो स्‍थानों पर गजर-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। बस्‍तर संभाग में मानसून की वापसी के बाद से ही बारशि हो रही है। गुरुवार को कोंटा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर भी बारिश हुई है।

बारिश के लिए तैयार हो रहा है सिस्‍टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार हलचल हो रही है। उत्‍तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय हो रहा है जो 22 अक्‍टूबर तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में तब्‍दील हो जाएगा। इस कम दवाब के क्षेत्र के ताकतवर होने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्‍तीसगढ़ सहित देश के बड़े हिस्‍से पर पड़ सकता है।

Today’s Raipur Weather Report:  रायपुर के तापमान में आज कमी की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज रायपुर में बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज यहां का अधिकतम तापमन 34 डिग्री सेल्यिस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रायपुर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही रायपुर में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

प्रदेश में कहीं भी राहत नहीं..

गर्मी की मार लगभग पूरे छत्‍तीसगढ़ में पड़ रही है। वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आधी रात के बाद से सुबह तक का मौसम खुशनुमा हो रहा है, लेकिन दिन के समय अधिकांश स्‍थानों पर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। अंबिकापुर में कल सुबह बारिश दर्ज की गई। इसके बाद वहां दिन में थोड़ी राहत रही।

गुरुवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 3 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से करीब 3 डिग्री ज्‍यादा 24.8 रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का तापमान 33.2 और 25.3, पेंड्रा रोड का 29.4 और 20.8 दर्ज किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 21.1 रिकार्ड किया गया। जगदलपुर में पारा 33.6 और 22.8 रिकार्ड किया गया। दुर्ग में 32.6 और 23 डिग्री रहा। इसी तरह राजनांदगांव का तापमान 34 डिग्री और 24.5 दर्ज किया गया।

सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Exit mobile version