Chhattisgarh

Today’s Weather: पूरे छत्‍तीसगढ़ से लौट गया मानसून, मौसम विभाग ने अब जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

Today’s Weather: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अब मानसूनी बारिश की संभावना पूरी तरह खत्‍म हो गई है, क्‍योंकि 15 अक्‍टूबर को मानसून छत्‍तीसगढ़ से पूरी तरह लौट गया है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 11 अक्‍टूबर को उत्‍तरी छत्‍तीगसढ़ से मानसून की वापसी शुरू हुई थी और यह 15 अक्‍टूबर को राज्‍य की सीमा से बाहर चला गया है।

Today’s Chhattisgarh Weather Report: बारिश का येलो अलर्ट

हालांकि मानसून लौट गया है, लेकिन बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने छत्‍तीगसढ़ में भारी बारिश की संभावना के साथ 17 और 18 अक्‍टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक उत्‍तरी और दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

Today’s Raipur Weather Report:  रायपुर सहित मैदानी क्षेत्रों गर्मी  

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में अभी भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। दिनभर तेज गर्मी और रात में उमस लोगों को परेशान किए हुए है। इस बीच सुबह का मौसम खुशनूमा होने लगा है। सुबह सूर्योदय के पहले तक गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है, लेकिन सूर्य के निकलते ही पारा चढ़ने लग रहा है।

सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

छत्‍तीसगढ़ में यहां हो चुकी है ठंड की शुरुआत

छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में पिछले सप्‍ताह से ठंड की शुरुआत हो चुकी है। पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में रात में ठंड का अहसास होने लगा है। दोनों ही स्‍थानों पर न्‍यूनतम तापमान लगातार 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। इस वक्‍त प्रदेश में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान पेंड्रा रोड का दर्ज किया जा रहा है। राज्‍य के अन्‍य प्रमुख शहरों में रात का तापमान 23 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, दोनों ही सामान्‍य से ज्‍यादा है। इसी तरह बिलासपुर का तापमान 33 और 24 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड में 30 और 19.4, अंबिकापुर में 31.9 और 19.8, जगदलपुर में 33.4 और 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.8 और न्‍यूनतम 23.4 दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में 33.8 और 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button