राज्यसोशल मीडिया

Today’s Weather: शीत लहर की चपेट में उत्तरी छत्तीसगढ़, राज्य के बाकी हिस्से में भी बढ़ गई ठंड

Today’s Weather: रायपुर। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है। राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से में ठंडी हवा के असर से शीतलहर चल रही है। राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी तापमान में लगातार कमी आ रही है। राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। इसकी वजह से रात में अच्‍छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

Today’s Chhattisgarh Weather Report: अंबिकापुर में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में स्थित अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहां रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। सरगुजा संभाग के ही मैनपाट का न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य का उत्‍तरी हिस्‍सा पूरी तरह ठंड के प्रभाव में आ गया है।

Today’s Raipur Weather Report: अभी तापमान में और कमी की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार देश के उत्‍तरी हिस्‍से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्‍तीसगढ़ में भी उत्‍तर से ठंडी हवा आ रही है। इससे पूरे राज्‍य में तापमान में कमी आने लगी है। अगले 5 दिनों में सरगुजा संभाग के तापमान में और कमी आने की संभावना है। वहीं, राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है।

रायपुर और दुर्ग के अलावा सभी स्‍थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर दिन और रात का तपामान सामान्‍य से नीचे चला गया है। रायपुर और दुर्ग को छोड़कर शेष स्‍थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड, जबकि न्‍यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। माना का अधिकतम तापमान 29.1 और न्‍यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का तापमान 28.4 और 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.8 और न्‍यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.5 और न्‍यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्‍यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 14.6 रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और  न्‍यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहरअधिकतमन्‍यूनतम
रायपुर30.40.416.2-0.4
माना29.1-1.114.7-1.8
बिलासपुर28.4-1.615.6-1
पेंड्रारोड26.8-0.311.8-2.4
अंबिकापुर26.51.18.8-4.5
जगदलपुर29-0.213.6-1.6
दुर्ग311.114.6-2.8
राजनांदगांव29 14.2 

सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Back to top button