Today’s Weather : छत्ती्सगढ़ में असर दिखाने लगी उत्तपरी हवा, शहरी क्षेत्रों में सुबह का मौसम हुआ खुशनुमा

schedule
2024-11-05 | 03:25h
update
2024-11-05 | 03:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Today’s Weather: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में उत्‍तर की ठंड हवा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्‍य के वनांचन और पहाड़ी क्षेत्रों रात ठंड पड़नी शुरू हो गई है। वहीं, शहरी क्षेत्रों फिलहाल सुबह का मौसम खुशनुमा होने लग है। पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध भी नजर आने लगा है।

मौमस विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक सप्‍ताह में राज्‍य में दिन का मौसम भी बदलेगा और शहरी क्षेत्रों में दिन के तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इसका असर रात और सुबह के तापमान पर भी पड़ेगा।

Today’s Chhattisgarh Weather Report: सरगुजा संभाग में रात में पड़ने लगी अच्‍छी ठंड

अंबिकापुर संभाग में रात में अच्‍छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शाम ढ़लने के बाद से ही वहां के मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जा रहा है। बस्‍तर संभाग के भी अधिकांश स्‍थानों के न्‍यूनत तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। उधर पेंड्रा रोड में भी रात का तापमान गिर रहा है।   

Today’s Raipur Weather Report: प्रदेश का मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को पूरे राज्‍य में मौसम शुष्‍क करने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सरगुजा संभाग में अगले 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में बदलाव आ सकता है। शेष छत्‍तीसगढ़ के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नजर नहीं आ रही है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 रिकार्ड किया गया। माना एयरपोर्ट पर न्‍यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर का अधिकत तामपान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया।      

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.2 और न्‍यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियसर दर्ज किया गया।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्‍यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह दुर्ग का अधिकत तापमान 32.2 और न्‍यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्रल सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में ऊर्जा सचिव और पावर कंपनी के MD से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब
AMP

chatur postNovember 5, 2024
153 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 10:10:30
Privacy-Data & cookie usage: