Today’s Weather: अंबिकापुर में गिरकर 13 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान, जानिए..छत्‍तीसगढ़ के मौसम का पूरा हाल..

schedule
2024-11-04 | 03:41h
update
2024-11-04 | 03:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Today’s Weather: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर एक बार बदलाव शुरू हो गया है। अंबिकापुर संभाग के अधिकांश स्‍थानों के साथ ही पेंड्रा रोड क्षेत्र में न्‍यूनतम तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। इससे इन क्षेत्रों में रात का मौसम सर्द होने लगा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो- तीन दिनों में उत्‍तरी हवाओं का असर राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में भी नजर आने लगेगा। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक राज्‍य के न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा।

Today’s Chhattisgarh Weather Report: समुद्री तूफान दाना का असर खत्‍म

मौसम विज्ञानियों के अनुसार समुद्री तूफान दाना का प्रभाव लगभग खत्‍म हो गया है। इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां भी थम गई है। बस्‍तर संभाग में अलग-अलग स्‍थानों पर पिछले कई दिनों से रोज कुछ समय के लिए हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो रही थी, लेकिन रविवार को बस्‍तर संभाग सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। पूरे राज्‍य का मौसम शुष्‍क बना हुआ है।   

Today’s Raipur Weather Report: रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। राज्‍य के कुछ एक स्‍थानों पर भी बादल छाए रह सकते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि पूरे राज्‍य की हवा में नमी बढ़ हुई है। रायपुर में सुबह के समय हवा में 72 प्रतिशत तक नमी रह रही है। दुर्ग में यह मात्रा 82 और जगदलपुर में 79 प्रतिशत तक हवा में नमी रह रही है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब डेढ़ डिग्री कम 13.5 रिकार्ड किया गया, जबकि वहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 31.8 और न्‍यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में दिन का तापमान 34.1 और न्‍यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्‍य से लगभग 4 डिग्री अधिक है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.8 और न्‍यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्‍यूनतम 18.8 रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 और न्‍यूनतम तापमान 20.6 रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्‍यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जानिए.. राज्‍य स्‍थापना से पहले आज के सीएम हाउस में कौन रहता था, राजभवन पहले क्‍या था?AMP

chatur postNovember 4, 2024
173 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 01:11:48
Privacy-Data & cookie usage: