October 18, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Today’s Weather: छत्‍तीसगढ़ का आज का मौसम: लौटता मानसून दिखाएगा असर, होगी तेज बारिश…

1 min read
Today’s Weather: छत्तीासगढ़ का आज का मौसम: लौटता मानसून दिखाएगा असर, होगी तेज बारिश...

Today’s Chhattisgarh Weather: रायपुर। दक्षिण- पश्चिम मानसून की वापसी के बीच छत्‍तीगसढ़ में अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देश के उत्‍तर और पूर्व के कई राज्‍यों से मानसून लौट चुका है।

जम्‍मू-कश्‍मीर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्‍ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं, राजस्‍थान के बड़े हिस्‍से में मानसून की सक्रियता खत्‍म हो चुकी है। महाराष्‍ट्र के भी कुछ हिस्‍सों से मानसून लौट चुका है। मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश के ऊपरी हिस्‍से से वापसी का क्रम शुरू हो चुका है।

जानिए.. देश के किन हिस्‍सों से हो चुकी है मानसून की वापसी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल 5 अक्‍टूबर को मानसून की वापसी मध्‍य प्रदेश से हो जाएगी और छत्‍तीगसढ़ की सीमा तक पहुंच जाएगा। मानसून की वापसी की रेखा इस वक्‍त लखीमपुर खेड़ी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर और जूनागढ़ से होकर गुजर रही है।

छत्‍तीगसढ़ से मानसून की वापसी का 5 अक्‍टूबर से शुरू होगी। 10 अक्‍टूबर तक आधे और 15 अक्‍टूबर तक पूरे छत्‍तीगसढ़ से वापसी हो जाएगी। इसी दौरान 6 अक्‍टूबर को प्रदेश के उत्‍तरी और मध्‍य क्षेत्र में बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्‍तरी और मध्‍य क्षेत्र में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्‍सों में भी हल्‍की से मध्‍यम वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं।

जानिए.. कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 अक्‍टूबर को छत्‍तीसगढ़ के ज्‍यादातर हिस्‍सों में मौसम सामान्‍य रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍य वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।

Today’s Raipur Weather:  जानिए.. आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज मौसम का मिजाज नरम- गरम रह सकता है। तेज धूप के बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में गर्मी से जूझ रहे रायपुर के लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम के जानकारों के अनुसार शाम को कुछ क्षेत्रों में हल्‍की बौछार या बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। यह सामान्‍य से 4 डिग्री और करीब ढाई डिग्री अधिक है।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .