Todays Weather: छत्‍तीसगढ़ का मौसम: चक्रवात का असर खत्‍म, लेकिन फिर समुद्र में बना एक और सिस्‍टम  

schedule
2024-12-05 | 03:53h
update
2024-12-05 | 03:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Todays Weather: रायपुर। समुद्री तुफान का असर खत्‍म होने लगा है। इससे फिर एक बार छत्‍तीसगढ़ में ठंड का असर दिखने लगा है। राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों पर तापमान में कमी आई है। इस बीच अरब सागर में फिर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। इससे राज्‍य कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना बन रही है।

Todays Chhattisgarh Weather: फिर सक्रिय हो रहा है चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्‍य और उससे लगे दक्षिण पूर्व अरब सागर में एक निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसे अगले 24 घंटो में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। बता दें कि दक्षिण में आए समुद्री तुफान का छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर व्‍यापक असर पड़ा। इसके कारण राज्‍य के  बड़े हिस्‍से से ठंड गायब हो गई थी।

Todays Raipur Weather: छत्‍तीगसढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटो में राज्‍य में एक दो स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में उत्‍तर और मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में न्‍यूनमत तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इसके विपरीत दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

छत्‍तीसगढ़ के सभी स्‍थानों पर तापमान में वृद्धि

छत्‍तीसगढ़ के लगभग सभी स्‍थानों पर पारा चढ़ा हुआ है। दंतेवाड़ा और बालोद का अधिकतम तापमान 32.9 रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 32.4 और न्‍यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्‍य से अधिक है। माना का अधिकतम तापमान 31.7 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 रहा।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्‍यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 29.8 और न्‍यूनमत तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्‍यूनमत तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्‍यूनतम तापमान 21.3 रिकार्ड किया गया।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.4 और न्‍यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जब‍कि राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.5 और न्‍यूनमत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिर्काड किया गया।

chatur postDecember 5, 2024
183 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.02.2026 - 10:11:40
Privacy-Data & cookie usage: