Site icon Chatur Post

Trade War टैरिफ वार का छत्‍तीसगढ़ पर असर: जानिए- छत्‍तीसगढ़ से कौन- कौन सा उत्‍पाद जाता है अमेरिका

Trade War टैरिफ वार का छत्‍तीसगढ़ पर असर: जानिए- छत्‍तीसगढ़ से कौन- कौन सा उत्‍पाद जाता है अमेरिका

 Trade War रायपुर। अमेरिकी टैरिफ वार (आयात शुल्‍क वृद्धि) का असर छत्‍तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के 50 प्रतिशत टैक्‍स से छत्‍तीसगढ़ के निर्यात पर 95 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है। वजह यह है कि छत्‍तीसगढ़ से बड़े पैमाने पर अमेरिका को निर्यात किया जाता है।

जानिए- अमेरिका को छत्‍तीसगढ़ से क्‍या- क्‍या निर्यात होता है

छत्‍तीसगढ़ से अमेरिका निर्यात होने वाले समानों में औद्योगिक के साथ हस्‍त शिल्‍प व अन्‍य उत्‍पाद शामिल है। जानकारों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ से मुख्य रूप से इस्पात और इंजीनियरिंग वस्तु के साथ गैर-बासमती चावल, हर्बल, कृषि आधारित उत्पाद और पारंपरिक हस्तशिल्प अमेरिका निर्यात होता है।

Trade War  छत्‍तीसगढ़ से अमेरिका निर्यात होने वाली वस्‍तुएं

छत्‍तीसगढ़ से गैर बासमती चावल, तेंदूपत्ता, लेटजड़ी बूटी और जैविक कृषि उत्पादन अमेरिका जाता है। इसके साथ ही सीताफल पल्प शहद, अश्वगंधा, काष्ठ शिल्प, मेटल आर्ट और डोकरा आर्ट के साथ बांस, मिट्टी और  एल्युमिनियम से बनी वस्तुएं भी अमेरिका जाता है।

Trade War  निर्यात में किसकी कितनी हिस्‍सेदारी

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने दावा है कि छत्‍तीसगढ़ से अमेरिका निर्यात में इस्पात और इंजीनियरिंग का करीब 38 प्रतिशत हिस्सा हैं, इसपर 60 प्रतिशत तक फर्क पड़ेगा।

गैर-बासमती चावल का निर्यात का लगभग 22 प्रतिशत है, इस 70 प्रतिशत तक असर पड़ेगा। हर्बल व कृषि उत्पाद का निर्यात में 18 प्रतिशत हिस्सा हैं  इसमें  50 प्रतिशत तक असर पड़ेगा।

ठाकुर के अनुसार छत्‍तीसगढ़ से अमेरिका निर्यात होने वाली वस्‍तुओं में हस्तशिल्प व ट्राइबल आर्ट हिस्‍सा  8 प्रतिशत है, इस पर  40 प्रतिशत तक असर पड़ेगा।

खनिज कास्ट व लौह अयस्क का निर्यात में लगभग  6 प्रतिशत हिस्सा हैं इस पर 30 प्रतिशत  होगा।

अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ से छत्तीसगढ़ राज्य को अच्छा खासा नुकसान होगा छत्तीसगढ़ से होने वाले निर्यात में 95 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आएगी। इससे बेरोजगारी बढ़ेगा कारीगर जो है खाली हो जाएंगे। आर्थिक नुकसान भी होगा। इससे राज्‍य में सीधा-सीधा बेरोजगारी बढ़ेगी और आर्थिक नुकसान होगा।

धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्‍ठ प्रवक्‍ता कांग्रेस

FAQ

Q क्‍या अमेरिकी ट्रेड वार का छत्‍तीसगढ़ पर असर पड़ेगा?

A कांग्रेस का दावा है कि अमेरिकी ट्रेड वार से छत्‍तीसगढ़ के निर्यात पर भी असर पड़ेगा।

Q छत्‍तीसगढ़ से क्‍या- क्‍या अमेरिका जाता है?

A कारोबारियों का कहना है कि छत्‍तीसगढ़ के स्‍टील और इंजीनियरिंग के साथ हबर्ल उत्‍पाद, कृषि उत्‍पाद के साथ हस्‍त शिल्‍प की वस्‍तुएं अमेरिका निर्यात की जाती है।

Q ट्रेडवार का छत्‍तीसगढ़ के किस सेक्‍टर पर कितना असर पड़ेगा ?

A कांग्रेस प्रवक्‍ता धनंजय सिंह के अनुसार ट्रेडवार से इस्पात और इंजीनियरिंग  पर 60 प्रतिशत,  गैर-बासमती चावल पर  22 प्रतिशत,  हस्तशिल्प व ट्राइबल आर्ट के निर्यात पर  40 प्रतिशत तक असर पड़ेगा।

Exit mobile version