कर्मचारी हलचलमुख्य पृष्ठराज्य

Training मंत्रालय में 6 व 7 जनवरी को स्‍पेशल ट्रेनिंग: उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी रैंक के 80 अफसर होगें शामिल

Training रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत शासकीय अफसरों की स्‍पेशल ट्रेनिंग से होगी। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में 6 और 7 जनवरी को स्‍पेशल ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन की इस ट्रेनिंग में 80 अफसर शामिल होगें। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने ट्रेनिंग में शामिल होने वाले अफसरों की सूची भी जारी कर दी है।

2026 में नवरात्रि 10 दिन की: 8 प्रमुख त्‍योहार शुक्रवार को इस वजह से सप्‍ताहअंत में 12 लंबी छुट्टी

इस विषय पर होगी ट्रेनिंग  

मंत्रालय में होने वाली इस विशेष ट्रेनिंग का विषय Office Procedure, File Noting and Preparation of Cabinet Notes है। इस ट्रेनिंग में मंत्रालय में पदस्‍थ अफसर शामिल होगें।

यह है ट्रेनिंग का उद्देश्‍य

इस ट्रेनिंग का उद्देश्‍य मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्य की गुणवत्ता व कौशल उन्नयन सुनिश्चित किया जाना है। ट्रेनिंग 6 और 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से  शाम सवा 5बजे तक चलेगा।

ट्रेनिंग में ये अफसर होगें शामिल

इस ट्रेनिंग में मंत्रालय में पदस्‍थ उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी शामिल होगें। इस रैंक के 80 अफसर शामिल होगें। इसके लिए 40-40 का ग्रुप बनाया गया है।

नामिनेशन फार्म भरना जरुरी

इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि ट्रेनिंग में शामिल होने वाले अफसरों को नामिनेशन फार्म भरना है। यह फार्म https://www.istm.gov.in/home/online_osp_form के माध्यम से ऑनलाईन भरा जाना अनिवार्य है।

Back to top button