मुख्य पृष्ठराज्य

Transfer मंत्री के एक और OSD की छुट्टी: सप्‍ताहभर में बाहर हो गए 2 OSD, 1 निज सहायक की हो चुकी है सेवा समाप्‍त

Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एक मंत्री के विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी (OSD) को मंत्री की स्‍थापना से बाहर कर दिया गया है। इस बार यह काम मंत्री ने स्‍वयं किया है। करीब सप्‍ताहभर पहले सरकार ने उनके एक ओएसडी को स्‍थापना से बाहर किया था। वहीं, एक मंत्री के निज सहायक की सेवा समाप्‍त कर दी गई थी।

डिप्‍टी सीएम के निज स्‍थापना से बाहर हुए संजीव बृजपुरिया

उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव के ओएसडी रहे संजीव बृजपुरिया को इस पद से हटा दिया गया है। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग में अधीक्ष अभियंता संजीव बृजपुरिया अभी दोहरे प्रभार पर थे। मंत्री के ओएसडी के साथ ही वे दुर्ग मंडल के एसई की जिम्‍मेदारी भी संभाल रहे थे। संजीव बृजपुरिया अब मंत्री के ओएसडी नहीं रहेगें।

सप्‍ताहभर पहले बाहर किए गए थे एक और ओएसडी

इससे पहले 03 जनवरी को उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव के एक और ओएसडी विपुल कुमार गुप्‍ता को  बाहर किया गया था। विपुल कुमार गुप्‍ता की सेवाएं उनके मूल विभाग को लौटा दी गई। इसके साथ ही सरकार ने राजस्‍व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक दुर्गेश धारे की सेवा समाप्‍त कर दी थी। दुर्गेश धारे संविदा में काम कर रहे थे।

लोक स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रिकी विभाग में सर्जरी

काम की धीमी गति और लगातार विवादों के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में शीर्ष से लेकर मैदानी स्तर पर बड़ी सर्जरी की गई है। यह उप मुख्‍यमंत्री सीएम अरूण साव का विभाग है। अरुण साव के निर्देश पर ही यह सर्जरी की गई है। मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी निर्देश जारी कर दिया गया है।  

आधा दर्जन बहाल

कामकाज में लापरवाही और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते निलंबित छह कार्यपालन अभियंताओं को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय और मैदानी कार्यालयों के 34 अफसरों का तबादला कर प्रभार बदल दिया गया है। इनमें जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एसपी मंडावी, जेएल महला और रूपेश कुमार धनंजय शामिल हैं

Transfer उपअभियंता से सहायक अभियंता बने

पीएचई में उपअभियंता से सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत 26 अभियंताओं में गुणेश कुमार पानीग्रही, सरोतन सिंह पैंकरा, रवि प्रकाश जोशी, प्रणेश कुमार रामटेके, प्रकाश सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान, दौलत राम बंजारे, अमित कुमार मिश्रा, अशोक कुमार राज, कौशल कुमार नेताम, विशाल गेडाम, कृष्णमूर्ति, पवन कुमार अग्रवाल, अमित राय, आलोक मंडल,  अंजू साहू, रीना सिंह, सुभ्रा बघेल और के. सुनीता शामिल हैं।

 इसी तरह सात उपअभियंताओं को परिभ्रमण से मुक्त कर सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी है। इनमें विनोद कुमार सिंह, रेवेन्द्र महोबिया, प्रमोद कुमार महतो, डेमन लाल देशमुख, रूपचंद सूर्यवंशी, सत्यनारायण सिंह कंवर और विमलेश कुमार सिंह शामिल हैं।

Transfer इन अफसरों को नई जिम्मेदारी

प्रमुख अभियंता ऑकेश चंद्रवंशी को वर्तमान दायित्वों के साथ जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक की भी जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रालय में विभागीय ओएसडी के रूप में पदस्थ मुख्य अभियंता केके मरकाम को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

वहीं कोंडागांव मंडल के अधीक्षण अभियंता और जगदलपुर परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता जीएल लखेरा को प्रभारी मुख्य अभियंता, जगदलपुर परिक्षेत्र, मुख्य अभियंता कार्यालय, रायपुर में अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार शुक्ला को कोंडागांव मंडल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।

 जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक एसएन पाण्डेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। कांकेर खंड कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता बीएन भोयर को प्रमुख अभियंता कार्यालय में जल जीवन मिशन में कार्य करने के आदेश दिए गए हैं।

अधीक्षण अभियंता समीर शर्मा को रायपुर में मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ करते हुए जल जीवन मिशन का काम सौंपा गया है। मैदानी स्तर पर पदस्थ 22 कार्यपालन अभियंताओं, तीन सहायक अभियंताओं के भी तबादले किए गए हैं।

Back to top button