Site icon Chatur Post

Transfer सेवा से बाहर किए गए मंत्री के निज सहायक: डिप्टी सीएम के ओएसडी की भी छुट्टी, जानिए क्‍या है मामला

Transfer  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो मंत्रियों के निज स्टाफ में फेरबदल किया गया है। इसमें एक मंत्री के निज स्टाफ में शामिल एक अफसर की सेवा ही समाप्त कर दी गई है। वहीं उप मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) की छुट्टी कर दी गई है। साथ ही उप मुख्यमंत्री को नया ओएसडी भी दे दिया गया है।

राजस्व मंत्री के निज सहायक की सेवा समाप्त

सरकार ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के एक निज सहायक की सेवा समाप्त कर दी है। मंत्री टंकराम वर्मा के जिस निज सहायक की सेवा समाप्त की गई है उनका नाम दुर्गेश धारे है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार दुर्गेश धारे की सेवा समाप्त कर दी गई है। दुर्गेश धारे संविदा पर मंत्री टंकराम वर्मा के निज स्टाफ में पदस्थ थे।

ओएसडी के पद से हटाए गए गुप्ता

राजस्व मंत्री के निज सहायक की छुट्टी करने के साथ ही सरकार ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के एक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी OSD को भी मंत्री की टीम से बाहर कर दिया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री अरुण साव के ओएसडी विपुल कुमार गुप्ता की सेवाएं उनके मूल विभाग को लौटा दी गई है।

जीएडी के आदेश के अनुसार विपुल कुमार गुप्ता की मूल पदस्थापना बिलासपुर संयुक्त कलेक्टर के रुप में है। अब वे इसी पद पर काम करेंगे।

त्रिपाठी बनाए गए ओएसडी

विपुल कुमार गुप्ता के स्थान पर सरकार ने अजय कुमार त्रिपाठी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव का नया OSD ओएसडी बनाया है। अरुण कुमार त्रिपाठी अभी कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर काम कर रहे हैं।

GPM में नए एसपी की पदस्‍थापना

सरकार ने बिलासपुर संभाग के मरवाही जिला में नए एसपी की पदस्‍थापना की है। जीपीएम के एसपी रहे एसआर भगत सेवानिवृत्‍त हो गए हैं, उनके स्‍थान पर आईपीएस मनोज कुमार खिलारी को वहां का नया एसपी बनाया गया है।

Exit mobile version