भारतमुख्य पृष्ठ

Transfer of Governor बदले गए 11 राज्‍यों के राज्‍यपाल: कुछ राज्‍यपालों की हो गई छुट्टी, जानिए- कौन बना कहां का गर्वनर

Transfer of Governor न्‍यूज डेस्‍क। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली समेत देश के 11 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदल दिए गए हैं। इस बदला में कुछ राज्‍यों के मौजूदा राज्‍यपालों की छुट्टी कर दी गई है।

बिहार में आरिफ मोहम्‍मद के बदले सैयद अता हसनैन

बिहार के मौजूदा राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद की छुट्टी कर दी गई है। सरकार ने उनके  स्‍थान पर सेना से सेवानिवृत्‍त सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्‍यपाल बनाया है।

बंगाल के राज्‍यपाल की भी छुट्टी

इसी तरह पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल सीवी आनंद बोस की भी छुट्टी कर दी गई है। बोस के स्‍थान पर आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की जिम्‍मेदारी दी गई है। आरएन रवि अभी तमिलनाडु के राज्‍यपाल हैं।

जानिए- कौन बना किस राज्‍य का गर्वनर

हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया।

तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया।

नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया।

तमिलनाडु के राज्‍यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया।

केरल के राज्‍यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्‍यपाल का काम सौंपा गया।

लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया।

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया।

तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया।

FAQ

Q कौन हैं तेलंगाना के राज्‍यपाल ?

A तेलंगाना के राज्‍यपाल का नाम शिव प्रताप शुक्ला है।

Q महाराष्‍ट्र के नए राज्‍यपाल का नाम?

A जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया है

Q बिहार के नए राज्‍यपाल का नाम क्‍या है?

A बिहार के नए राज्‍यपाल का नाम लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन है।

Q पश्चिम बंगाल का राज्‍यपाल किसे बनाया गया है?

A आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है।

Q हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल कौन हैं?

Aकविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है।

Q दिल्‍ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का नाम क्‍या है?

A दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का नाम तरनजीत सिंह संधू  है।

Back to top button