मुख्य पृष्ठ

Transfer छत्‍तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन IAS अफसरों का ट्रांसफर: 5 अफसर हुए प्रभावित, देखिए सूची

Transfer  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मंगलवार को सरकार ने 2019 से 2022 बैच के पांच आईएएस अफसरों का तबादला किया है। राज्‍य सरकार ने सोमवार को भी चार आईएएस अफसरों का ट्रांफसर किया था।

सामान्‍य प्रशासन विभाग से मंगलवार को जारी सूची के अनुसार नम्रता जैन., IAS (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

हेमंत रमेश नंदनवार, IAS (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ करता है।

मुकुंद ठाकुर, IAS (2020), उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा के पद पर पदस्थ करता है।

Transfer  नम्रता चौबे, IAS (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला-महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर के पद पर पदस्थ करता है।

प्रखर चंद्राकर, IAS  (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद के पद पर पदस्थ करता है।

नम्रता जैन को बनाया गया रायपुर का अपर कलेक्‍टर

 सरकार ने मंगलवार को राज्‍य के पांच आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसमें जिला पंचायत सुकमा की सीएमओ नम्रता जैन रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

हेमंत रमेश नंदनवार को जिला पंचायत, बीजापुर स्‍थानांतरित करके  जिला पंचायत, महासमुंद का सीएमओ बनाया गया है। कृषि विभाग में उप सचिव मुकुंद ठाकुर सुकमा जिला पंचायत का सीएमओ पदस्‍थ किया गया है।

नम्रता चौबे बीजापुर जिला पंचायत में पदस्थ किया गया है। इसी तरह प्रखर चंद्राकर गरियाबंद जिला पंचायत का सीएमओ पदस्‍थ किया गया है।

Back to top button