
UGC रायपुर। यूजीसी का देशभर में विरोध तेज हो रहा है। इधर, छत्तीसगढ़ से भी यूजीसी को भंग करने और यूजीसी कमेटी सदस्य व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। कर्मचारी नेता सुधीर नायक ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण लागू करने की मांग की है।
आंदोलन को दबाने की कोशिश
कर्मचारी नेता सुधीर नायक ने कहा कि 8 मार्च 2026 को यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज की तरफ से रामलीला मैदान दिल्ली में बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी थी,वहां समाज के लोग एकत्रित होने वाले थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने घर-घर जाकर अरेस्ट किया और मैदान पहुंचने के पूर्व ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पावर कंपनी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में सेंध! लागू कर दी दोहरी व्यवस्था, देखिए- आदेश
उन्होने कहा कि जो की एक शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहे आंदोलन को रोका जाना कुचला जाना केंद्र सरकार की हटवादी अन्यायपूर्ण नीति है क्रूर दृश्य को दर्शाता है जो की असहनीय हिटलर वादी नीति है।
सुधीर नायक ने भी केंद्र सरकार इस की अन्याय पूर्ण हटवादी नीति के विरुद्ध स्वर्ण समाज को यूजीसी के माध्यम से बनाए गए काले कानून के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का विरोध किया है और इस यूजीसी कानून को रद्द किए जाने की मांग की है।
धैर्य बनाए रखने की अपील
सुधीर नायक ने समाज के लोगों से कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में भी जहां तक संभव हो अपना धैर्य ना खोए, क्योंकि सब कुछ हमारे हाथ में नहीं है! हम बस अपनी तरफ से यथासंभव अच्छा करने का प्रयत्न कर सकते हैं ! बाकी जो होगा, जैसा होगा, जब होगा समग्र रूप में वह अच्छा ही होगा!!




