Unified Command यूनिफाइड कमांड की बैठक आज: नक्‍सल मोर्चे के लिए बनेगी साझा रणनीति

schedule
2025-09-09 | 05:34h
update
2025-09-09 | 05:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Unified Command रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलवाद के खात्‍मे के लक्ष्‍य के साथ आक्रामक अभियान चला रहे राज्‍य पुलिस और केंद्रीय बलों की आज राजधानी रायपुर में बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय करेंगे। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय के अफसरों के साथ राज्‍य के गृह विभाग और पुलिस के आला अफसर मौजूद रहेंगे।

नए सर्किट हाउस में होगी बैठक

यूनिफाइड कमांड की यह बैठक नए सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर भी शामिल होंगे। सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत राज्‍य के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अन्‍य केंद्रीय बलों के आला अफसर भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

Unified Command  सप्‍ताहभर के भीतर दूसरी बड़ी बैठक

नक्‍सल विरोधी अभियान को लेकर यह सप्‍ताहभर के भीतर दूसरी बड़ी बैठक है। बीते शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव की अध्‍यक्षता में नवा रायपुर में एक बैठक हुई थी। इसमें केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के डॉयरेक्‍टर भी मौजूद थे। बैठक में छत्‍तीसगढ़ के साथ चार पड़ोसी राज्‍यों के डीजीपी व अन्‍य आला अफसर शामिल हुए।

बरसात के बाद राज्‍यों की सीमा पर ज्‍वाइंट ऑपरेशन

बरिश का सीजन खत्‍म होते ही राज्‍यों की सीमा पर नक्‍सलियों के खिलाफ ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाने की तैयारी है। शुक्रवार को हुई राज्‍यों के पुलिस प्रमुखों की बैठक में इसकी रणनीति पर विचार किया गया। सूचनाओं के तेजी से आदन- प्रदान के साथ ही आक्रामक साझा ऑपरेशन चलाने का फैसला हुआ है।

समन्‍वय  के लिए यूनिफाइड कमांड

अफसरों के अनुसार यूनिफाइड कमांड का गठन राज्‍य में तैनात केंद्रीय बलों और राज्‍य सरकार के बीच समन्‍वय के लिए किया गया था। इस बैठक में राज्‍य में तैनात केंद्रीय बलों और राज्‍य पुलिस के बीच तालमेल को बेहतर बनाने पर चर्चा होती है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह यूनिफाइड कमांड की दूसरी बैठक होगी।      

Unified Command  2026 तक नक्‍सलवाद के आंत की तैयारी

केंद्र व राज्‍य सरकारें मार्च 2026 तक नक्‍सलवाद के अंत के लक्ष्‍य के साथ काम क रही हैं। यह लक्ष्‍य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तय किया है। इसके बाद से छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहद आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्‍सली बैकफुट पर चले गए हैं। नक्‍सलियों को पीछे धकेलने के साथ विकास के काम भी तेजी से किए जा रहे हैं।

chatur postSeptember 9, 2025
235 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:36:23
Privacy-Data & cookie usage: