Unified Command  यूनिफाइड कमांड की बैठक: मुख्यमंत्री बताया इन दो प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा

schedule
2025-09-09 | 13:31h
update
2025-09-09 | 13:31h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Unified Command  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज युनिफाइड कमांड की बैठक हुई। इसमें नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक सर्किट हाउस में हुई।

दो घंटे चली बैठक

नए सर्किट हाउस में यह बैठक करीब दो घंटे चली। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के अफसर मौजूद थे। बैठक के बाद निकले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंदर हुई चर्चा के संबंध में मीडिया को जानकारी दी।

इन दो बिंदुओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सर्किट हाउस के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बैठक में दो प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई और दूसरा प्रभावित क्षेत्रों में विकास पर चर्चा की गई।

Unified Command  गांव-गांव तक पहुंचाना है विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि कैसे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का विश्वास जीतना है और गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा

मुख्यमंत्री ने यूनिफाइड कमांड की बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबल के जवान पूरी मुश्तैदी के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मे का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

अफसरों के अनुसार बैठक के दौरान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों पर संतोष जाहिर किया गया, वहीं जिन क्षेत्रों से नक्सली पीछे हट गए हैं, वहां विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा हुई है। मानसून सीजन खत्म होते ही वहां निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Unified Command  बैठक में ये अफसर हुए शामिल

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम, गृह विभाग के एसीएस मनोज कुमार पिंगुआ, सीएम के सचिव राहुल भगत के साथ सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षाबलों के अफसर मौजूद थे।

chatur postSeptember 9, 2025
213 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 09:06:24
Privacy-Data & cookie usage: