मुख्यमंत्री बघेल के इस फैसले के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री गड़करी, की जमकर तारीफ

schedule
2022-12-22 | 08:56h
update
2022-12-22 | 08:56h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल एक फैसले की खुले मंच पर सराहना की है। गड़करी ने बघेल के इस निर्णय की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।

बघेल के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री ने किया है स्‍वागत

पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बघेल की दूरदर्शी सोच से शुरु हुई गोधन न्याय योजना का पूरा देश मुरीद हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरूआत की थी जो आज पूरी तरह से सफल होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शासकीय विभागो के लिए निर्देश जारी किया है कि अब शासकीय कार्यालयों, निगम मंडल और अन्य जितने भी सरकारी दफ्तर हैं, उनमें रंग रोगन में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल होगा।

बघेल की तरफ में क्‍या कहा है गड़करी ने

मुख्यमंत्री के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री गड़करी ने स्वागत किया है। गडकरी ने ट्वीट किया है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माण में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है, उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है।

बघेल ने गड़करी को कहा धन्‍यवाद

मुख्यमंत्री बघेल ने भी ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री गड़करी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि नेक इरादों से ही देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते है। बघेल ने कहा है कि गोधन और श्रम का सम्मान कर छत्तीसगढ़ गांधी जी के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं राज्‍य सरकार की तारीफ

कई मंचों पर छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की तारीफ खुद प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री कर चुके हैं। इसके अलावा इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यहां तक की इस योजना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कई राज्य अपने यहां के अधिकारियों को भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर भेज चुके हैं।

बघेल ने दिया है गोबर पेंट का उपयोग करने का निर्देश

उल्‍लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री बघेल ने सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में भवनों के रंग-रोगन के लिए गोबर पेंट का अनिवार्यतः उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का कार्यक्रम घोषित, जानिए कब से होगा आयोजनAMP

मुख्यमंत्री  बघेल ने मुख्य सचिव को सभी विभागों, निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों को भवनों के रंगरोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश जारी करने को कहा है।  बघेल ने कहा है कि गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

रायपुर में होगी जी-20 की बैठक, तैयारी में जुटी सरकारAMP

chatur postDecember 22, 2022
276 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 01:44:12
Privacy-Data & cookie usage: