Site icon Chatur Post

Power Company पावर कंपनी की ‘पिक एंड चूज’ नीति पर घमासान: कर्मचारी संगठनों ने दी चुनौती, कहा…

Power

Power Company  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों (CSPC) में पदोन्नति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी संघ ने प्रबंधन की Promotion Policy को भेदभावपूर्ण बताते हुए प्रशासनिक अराजकता का आरोप लगाया है । संघ ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उल्लंघन करार दिया है ।

‘पिक एंड चूज’ नीति पर आक्रोश

सेवानिवृत्त संघ का आरोप है कि पावर ट्रांसमिशन कंपनी के HR Department ने पदोन्नति की प्रक्रिया में ‘पिक एंड चूज’ (Pick and Choose) की विभाजनकारी नीति अपनाई है । संघ के अनुसार, जहां इंजीनियर्स और 86 चुनिंदा अधिकारियों को Back-date से वित्तीय लाभ दिए गए हैं, वहीं 543 अन्य कर्मचारियों को केवल सेवानिवृत्ति माह से ‘कागजी पदोन्नति’ देकर छोड़ दिया गया है ।

Read also 1 April 2026 से बदल गए ये नियम: आयकर, रेलवे, स्‍कूल फीस और रसोई गैस के नियम से लेकर शराब की कीमत, जानें जनता पर क्या होगा असर

भेदभाव का गणित: किसे क्या मिला?

संघ द्वारा जारी तुलनात्मक विवरण के अनुसार प्रबंधन ने Double Standards अपनाए हैं:

दोनों चेयरमैन से शिकायत

इस मामले में महासंघ ने पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्‍यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जनेशन और ट्रांसमिशन कंपनी के अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव से लिखित में शिकायत की है। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में प्रभावितों ने अभ्‍यावेदन भी दिया, लेकिन उस न तो कोई कार्यवाही की गई और न ही उत्‍तर दिया गया है।

अंतिम चेतावनी और मांगें

महासंघ के प्रदेश महामंत्री पुनारद राम साहू ने प्रबंधन को Final Warning Letter जारी करते हुए अपनी मांगें स्पष्ट की हैं । उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विसंगतियों को दूर नहीं किया गया, तो यह न्यायलयीन अवमानना (Contempt of Court) का मामला बनेगा ।

Read Also छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टियों की झड़ी: अप्रैल में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, देखें लिस्ट

Exit mobile version