Site icon Chatur Post

Vandemataram 07 नवंबर से छत्‍तीसगढ़ में एक और बड़े कार्यक्रम की तैयारी: पंचायत स्‍तर तक होगा आयोजन, जिलों को मिला 25-25 हजार

Vandemataram 07 नवंबर से छत्‍तीसगढ़ में एक और बड़े कार्यक्रम की तैयारी: पंचायत स्‍तर तक होगा आयोजन, जिलों को मिला 25-25 हजार

Vandemataram रायपुर। “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्‍यों को पत्र जारी किया है। इसके आधार पर राज्‍य में संस्‍कृति विभाग ने राज्‍य में निर्देश जारी किया है।

चरणबद्ध कार्यक्रम के लिए समयावधि

प्रथमचरण  दिनांक 07 से 14 नवंबर, 2025

द्वितीय चरण               दिनांक 19 से 26 जनवरी, 2026

तृतीय चरण                दिनांक 07 से 15 अगस्त, 2026 (हर घर तिरंगा के साथ)

चतुर्थचरण                 दिनांक 01 से 07 नवंबर, 2026 (समापन सप्ताह)

प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

“वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। 07 नवंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन  

राज्य में एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। वन्दे मातरम् के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in में उपलब्ध है। आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी पोर्टल में अपलोड किया जाएगा है। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार दूरदर्शन, आकाशवाणी, सोशल मीडिया, पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो आदि माध्यम से किया जाएगा।

आयोजन में होने वाले कार्यक्रम

07 नवंबर  राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री , सांसद , विधायक , जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य और स्थानीय अधिकारियों, प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की उपस्थिति में व्यापक जनभागीदारी के साथ सभी जिलों में बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक समेत अन्य संस्थानों पर वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्रीय कलाकारों को भी मिलेगा अवसर

 क्षेत्र के प्रमुख गायकों द्वारा वंदे मातरम के विभिन्न रूपांतरण प्रस्तुत करने के लिए संगीत समारोह का आयोजन और वंदे मातरम पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।  राष्ट्रीय समारोह में स्मारक, डाक टिकट और सिक्के जारी करने की फिल्म प्रदर्शन और वंदे मातरम पर आधारित कवि सम्मेलन, चित्रकला, रंगोली व प्रदर्शनी लगाया जाएगा। सभी कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो वेबसाईट पर अपलोड किया जाना है।

Vandemataram शैक्षणिक संस्‍थानों में होगा आयोजन

राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप राज्य क्षेत्र के सभी स्कूलों के बैंड द्वारा वंदे मातरम से संबंधित संगीतमय कार्यक्रम विद्यालय/महाविद्यालयों में एनसीसी/एनएसएस/ स्काउट आदि की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाना है। शैक्षणिक संस्थानो तथा विद्यालयों में वंदे मातरम को समर्पित विशेष सभाएं, निबंध प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण आदि गतिविधियां आयोजित किया जाना है।

07 नवंबर 2026 तक चलेगा आयोजन

राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक स्थानों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और इन कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया जाना है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस / स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रमों में वंदे मातरम प्रसंग को शामिल कर मशाल रैली का आयोजन किया जाना है।

पोर्टल पर उपलब्‍ध है जानकारी

वंदे मातरम ऑडियो बूथ-सार्वजनिक, निजी भागीदारी के तहत् प्रदेश में वंदे मातरम ऑडियो, वीडियो बूथ स्थापित कर, वंदे मातरम गायन को रिकार्ड करके पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा है। vandemataram150.in पोर्टल में वंदे मातरम् की रिकार्ड की हुई धुन के साथ बोल की सुविधा उपलब्ध की गई है, जिसमें नागरिक अपनी आवाज में वंदेमातरम् गाकर अपलोड कर सकेंगे।

हर जिले को 25 हजार

इन गतिविधियों के आयोजन के लिए संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा की तरफ से हर जिला प्रशासन को राशि रु. 25,000/- (रू. पच्चीस हजार) बजट आवंटन किया जाएगा।

Exit mobile version