
Vdyut Niyamak रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दर तय करने के लिए छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार ऑनलाइन और आफ लाइन दोनों तरीके से सुनवाई होगी।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयोग ने इस बार एक और बदलाव करते हुए क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर भी जन सुनवाई होगी। 19 और 20 फरवरी को आयोग दफ्तर के कोर्ट रूम में ऑफलाइन सुनवाई होगी। वहीं इस बार क्षेत्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की गई है।
जानिए- कब होगी ऑन लाइन सुनवाई?
ऑनलाइन सुनवाई 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई है।
तीनों कंपनी जमा कर चुकी है याचिका
नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिजली की नई दर का निर्धारण करने छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी के अलावा जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनी ने नियामक आयोग के समक्ष याचिका प्रस्तुत की है।
छह हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व गेप
वितरण कंपनी ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सकल राजस्व अंतर 6308.24 करोड़ रुपए बताया है। इसकी भरपाई के लिए सभी श्रेणियों के विद्युत टैरिफ में एक समान वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है।
जानिए- बिजली की दरों पर कब होगी सुनवाई?
बिजली की नई दर तय करने के पहले आयोग सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं का पक्ष सुनेगा। आयोग इसी माह जन सुनवाई करेगा। इस बार आयोग दफ्तर के कोर्ट रूम में ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की गई है।
ऑनलाइन सुनवाई कब-कब होगी ?
ऑनलाइन सुनवाई 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के 6 क्षेत्रीय संभागों दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ से की जाएगी।
उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था सभी क्षेत्रीय संभागों के कार्यपालक निदेशक अथवा मुख्य अभियंता कार्यालयों में की जाएगी।
कोर्ट रुम में कब होगी सुनवाई?
वहीं रायपुर दफ्तर के कोर्ट रूम में सुनवाई के लिए 19 और 20 फरवरी की तिथि तय की गई है।
उपभोक्ताओं के सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद आयोग द्वारा सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दर घोषित की जाएगी।
ऑनलाइन सुनवाई दो दिन
17 फरवरी प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दुर्ग,
दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक बिलासपुर
अपरान्ह 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक राजनांदगांव के उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी।
18 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंबिकापुर
दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक जगदलपुर
अपरान्ह 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक रायगढ़ के उपभोक्ताओं की ऑनलाइन सुनवाई होगी।
कोर्ट रूम में सुनवाई के लिए समय तय
क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन के साथ ही रायपुर स्थित विद्युत नियामक आयोग दफ्तर के कोर्ट रूम में भी ऑफलाइन जन सुनवाई होगी। इसके लिए 19 और 20 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
19 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य
दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक घरेलू
शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक गैर घरेलू उपभोक्ताओं की सुनवाई होगी।
20 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम, ट्रेड यूनियन
दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे निम्न दाब उद्योग
शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक समस्त उच्च दाब उपभोक्ता अपनी बात आयोग के समक्ष रखेंगे।







