मुख्य पृष्ठ

जानिए- किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

Vibhago ka Batwara रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बुधवार को विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में शामिल हुए तीनों मंत्रियों को विभाग मिल गया है। इसमें गजेंद्र यादव को स्‍कूल शिक्षा विभाग की बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। वहीं, गुरु खुशवंत साहेब को तकनीकी शिक्षा के साथ एससी विकास की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसी तरह राजेश अग्रवाल को पर्यटन के साथ संस्‍कृति आदि विभाग दिया गया है।

जानिए- किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

विष्णु देव सायमुख्यमंत्रीसामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो।
अरूण सावउप मुख्यमंत्रीलोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
विजय शर्माउप मुख्यमंत्रीगृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
राम विचार नेताममंत्रीआदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
दयाल दास बघेलमंत्रीखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
केदार कश्यपमंत्रीवन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
लखन लाल देवांगनमंत्रीवाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
श्याम बिहारी जायसवालमंत्रीलोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकासे, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
ओ.पी. चौधरीमंत्रीवित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
लक्ष्मी राजवाड़ेमंत्रीमहिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
टंकराम वर्मामंत्रीराजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
गजेन्द्र यादवमंत्रीस्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
गुरु खुशवंत साहेबमंत्रीकौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
राजेश अग्रवालमंत्रीपर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

Back to top button