
Vidhansabha रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुक्रवार को 10वीं बैठक हुई। सदन की कार्यवाही की शुरुआत हल्की हंसी के साथ हुई। इस दौरान आसंदी पर बैठे धरमलाल कौशिक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की केमिस्ट्री पर टिप्पणी हुई।
दरअसल, सदन की बैठक शुरू होते ही जैसे ही सभापति धरमलाल कौशिक आसंदी पर आए तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आप आते हैं तो नजरे इनायत हमारी तरफ नहीं होती।
छत्तीसगढ़ के 12 एडिशनल और डिप्टी कलेक्टर हैं निलंबित: किसी पर यौन शोषण तो किसी पर हत्या का आरोप
इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि मैं आपको ही देखते हुए प्रणाम करते हुए आता हूं।
इसके बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जी उनको (कौशिक) मालूम था कि आप गुलाबी जैकेट पहन कर आ रहे हैं, इसके लिए वे गुलाबी र्शट पहनकर आए हैं। उनका जैकट सफेद और आपका शर्ट सफेद है। कितना मिलता जुलता है, उसके बाद भी आपको शिकायत है।
इस पर डॉ. महंत ने कहा कि हम लोग तो पहले से मिलते जुलते हैं आज की बात नहीं है।
इसके बाद मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आप दोंनों की बहुत ही भयंकर केमिस्ट्री है।
नेताम की इस टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केमिस्ट्री की बात स्वीकार करते हुए कहा कि है न मैं उनके क्षेत्र का सांसद रहा हूं गलती से
सदन से दी पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानासभा में आज पूर्व विधायक मंगलीवाई रावटे को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन का उल्लेख करते हुए सभापति धरमलाल कौशिक ने बताया कि रावटे का 4 मार्च 2026 को निधन हुआ है। उनका जन्म 1 फरवरी 1947 को केशकाल में हुआ था उनका मुख्य व्यवसाय कृषि था। वे प्रारंभ से ही सार्वजनिक कार्यों में सक्रियरहीं, वे जनता पार्टी की टिकट पर 1977 में केशकाल विधानसभा सीट से अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्य निर्वाति हुई।
छत्तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व 06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सरल विनम्र और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहीं। सेवा और सहयोग की भावना से काम किया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि 1977 में वे विधायक बनीं, वे हल्बा जाति की सदस्य थी, मेरे ख्याल से वे पहली महिला हैं जो बस्तर संभाग से विधायक बन कर आई थीं उनके पति देव भी सांसद रहे और दोनों मिलकर क्षेत्र की अच्छी सेवा की।




