Vidhansabha छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में लंबा ब्रेक: अब इस तारीख से होगी बैठक, जानिए- अब तक क्‍या- क्‍या हुआ और क्‍या होगा

schedule
2026-02-28 | 04:14h
update
2026-02-28 | 04:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की बैठक शुक्रवार को फरवरी महीने की अंतिम बैठक थी। विधानसभा की कार्यवाही अब सप्‍ताहभर बाद शुरू होगी। विधानसभा की बैठक होली की वजह से लंबे समय के लिए स्‍थगित की गई है। 23 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र की अब तक पांच बैठक हो चुकी है। इन पांच बैठकों में क्‍या खास हुआ है और अब कितनी बैठकें और होनी है, उन बैठकों में क्‍या- क्‍या होगा, आईए जाने हैं विस्‍तार से…

सदन की अब और कितनी बैठक होगी?

विधानसभा का बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगी। होली की छुट्टी के बाद सदन की बैठक 9 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च तक 10 और बैठक होगी। बता दें कि बजट सत्र की कुल 15 बैठक प्रस्‍तावित की गई थी।

बजट सत्र में अब तक क्‍या- क्‍या हुआ?

विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से हुई है। सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ। उसी दिन धर्मजीत सिंह की तरफ से राज्‍यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्‍ताव लाया गया। 24 फरवरी को वित्‍तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। सदन में राज्‍यपाल के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्‍ताव और बजट पर सामान्‍य चर्चा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

9 मार्च से सदन मे क्‍या- क्‍या होगा?

विधानसभा की 9 मार्च से फिर से बैठक शुरू होगी। इसके बाद से विधि विधायी कामों के साथ विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा का दौर शुरू होगा। सरकार की तरफ से इसी सत्र में दो नए कानून लाए जाने की तैयारी है। इसमें एक धर्मांतरण रोकने वाला कानून भी शामिल है।

छह से सात दिन में पूरी होगी अनुदान मांगों पर चर्चा

 विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा छह से सात दिन चलने की संभावना है। वहीं, दोनों नए कानूनों पर दो से तीन घंटे की चर्चा होगी। इसके अतिरिक्‍त सरकार की तरफ से कुछ संशोधन विधेयक भी पेश किया जा सकता है।

chatur postFebruary 28, 2026
4 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 04:19:53
Privacy-Data & cookie usage: