Site icon Chatur Post

Vidhansabha CG विधानसभा की ऐतिहासिक बैठक: मौजूदा भवन में आज अंतिम बार होगी बैठक, जानिए- क्‍या- क्‍या होगा    

CG Vidhansabha

Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा की आज विशेष बैठक होने जा रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। आज प्रश्‍नकाल आदि नहीं होगा, लेकिन आज का सत्र ऐतिहासिक होने जा रहा है।

पुराने भवन में अंतिम बैठक

इस एक दिवसीय विशेष में सत्र विधानसभा के पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चा होगी। विशेष सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ-साथ राज्यगीत अरपा पैरी के धार से होगी। पुराने विधानसभा भवन में यह आखिरी बैठक हो सकती है।

दिवंगत को श्रद्धांजलि

सदन की कार्यवाही की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ होगी। सदन में आज तीन पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी इनमें रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल शामिल हैं। उनके सम्‍मान में सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्‍थगित भी की जाएगी।

नया भवन बनकर तैयार

बता दें कि  छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन नया रायपुर में बनकर तैयार है। एक नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र नए विधानसभा भवन में होगा।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

ऐसे में पुराने विधानसभा भवन में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें 25 वर्ष इस भवन में बिताए और किए गए संसदीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में सचिव विधानसभा दिनेश शर्मा द्वारा गत 12 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है।

अधिकारियों भी रहेंगे मौजूद  

संसदीय कार्य विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने भी अधिकारी दीर्घा में अधिकारियों की उपस्थिति के संबंध में पत्र जारी किया है। इस विशेष सत्र के बाद इसके बाद सभी विधायकों का समूह छायाचित्र भी खिंचवाया जाएगा।

27 फरवरी 2001 को हुई थी पहली बैठक

बता दें कि राजधानी के बलौदाबाजार मार्ग पर ग्राम बरौंदा में 27 फरवरी 2001 को छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन प्रारंभहुआ। राज्य निर्माण के समय भवन का इंतजाम नहीं होने की वजह से विधानसभा का पहला सत्र 14 दिसंबर 2000 को राजधानी के राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में संपन्न हुआ। दूसरे सत्र के बाद अब तक की संसदीय यात्रा में पुराने विधानसभा भवन के कई यादें जुड़ी हुई हैं।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version