Site icon Chatur Post

Vikas sheel विकासशील आज से राज्य के नए प्रशासनिक चीफ: जानिए- कब ग्रहण करेंगे पदभार

Chief Secretary Of Chhattisgarh

Vikas sheel  रायपुर। आईएएस विकासशील मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव के रुप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव होंगे। 1994 बैच के आईएएस विकासशील की नियुक्ति का आदेश राज्य सरकार ने 25 सितंबर को ही जारी कर दिया था। वे निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का स्थान लेंगे। मंगलवार को दोपहर बाद कैबिनेट की बैठक रखी गई है। इसमें विकासशील के स्वागत के साथ ही श्री जैन को विदाई दी जाएगी।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाए गए

आईएएस विकासशील 2018 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। भारत सरकार में वे स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे। जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रहें। जनवरी 2024 में एडीबी, मनीला, फिलीपींस के कार्यकारी निदेशक उन्हें पोस्ट किया गया। वहां उनका कार्यकाल तीन साल का था मगर इससे पहले छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाने के लिए उन्हें डेढ़ साल पहले ही वापिस बुला लिया गया।

Vikas sheel  पांच अफसरों को सुपरसीड कर बने मुख्य सचिव

आईएएस विकास शील पांच अफसरों को सुपरसीड कर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इनमें तीन उनसे वरिष्ठ और दो बैचमेट हैं। सुपरसीड होने वालों में 91 बैच की रेणु पिल्ले, 92 बैच के सुब्रत साहू और 93 बैच के अमित अग्रवाल शामिल हैं। इन तीनों में से रेणु और सुब्रत छत्तीसगढ़ में हैं। अमित डेपुटेशन पर दिल्ली में। बैच वाइज अगर सीनियरिटी देखी जाए तो फिर राज्य कैडर में 94 बैच में ऋचा शर्मा सबसे उपर हैं, उनके बाद फिर विकासशील की पत्नी निधि छिब्बर हैं। विकासशील के बाद मनोज कुमार पिंगुआ का नाम है।

पौने चार साल रहेगा कार्यकाल

नए मुख्य सचिव विकासशील जून 2029 में 60 साल के हो जाएंगे। 30 सिंतबर को कार्यभार ग्रहण करने की स्थिति में वे पौने चार साल मुख्य सचिव रहेंगे। सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में वे राज्य के तीसरे मुख्य सचिव होंगे। चार साल 10 महीने के कार्यकाल के साथ अमिताभ जैन पहले नंबर पर हैं। उनके बाद तीन साल 11 महीने के साथ विवेक ढांड दूसरे नंबर पर हैं।

Vikas sheel  इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग हैं नए मुख्य सचिव

आईएएस विकाशील छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर है। उनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है। वैसे वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं। मगर बाद में उनका परिवार उत्तराखंड के गढ़वाल का वशिंदा हो गया। विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई किया फिर इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से एमई किया। विकासशील ने 4 सितंबर 1994 को आईएएस की सर्विस ज्वॉइन की है। विकासशील की पत्नी भी निधि छिब्बर भी आईएएस हैं।

Exit mobile version