Vikasit Bharat rojagar Yojana युवाओं को 15 हजार रुपए देगी सरकार: उद्योगों को भी होगा लाभ, PM ने की नई योजना की शुरुआत

schedule
2025-08-15 | 07:54h
update
2025-08-15 | 08:02h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vikasit Bharat rojagar Yojana  न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों युवाओं के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिला की प्राचीर पर ध्‍वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की  जनता को संबोधित करते हुए विकसित भारत रोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की।

जानिए- कब से शुरू होगी विकसित भारत रोजगार योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए विकसित भारत रोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्‍होने बताया कि यह योजना आज यानी 15अगस्‍त 2025 से ही लागू कर दी गई है।

विकसित भारत रोजगार योजना में कितना मिलेगा पैसा

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश के युवाओं के लिए विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत युवाओं को केंद्र सरकार की तरफ से 15 हजार रुपए दिया जाएगा।

Vikasit Bharat rojagar Yojana किसे मिलेगा विकसित भारत रोजगार योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि योजना आज से ही लागू कर दी गई है। इस योजना का लाभ पहली नौकरी पाने वाले देश के युवाओं को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत रोजगार योजना में निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए दिया जाएगा।

विकसित भारत रोजगार योजना में उद्योगों को भी लाभ

विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ युवाओं के साथ ही उद्योगों को भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने वाले उद्योगों को भी इस योजना का लाभ होगा।

Vikasit Bharat rojagar Yojana महंगाई से राहत की उम्‍मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए इस बार दीपावली से देश को महंगाई से राहत मिलने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि सरकार जीएसडी का नेक्‍सट जनरेशन लागू करने जा रही है। इसमें आम उपभोक्‍ताओं की वस्‍तुओं पर से जीएसटी कम किया जाएगा। इससे चीजें सस्‍ती हो सकती है।

chatur postAugust 15, 2025
698 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 11:46:26
Privacy-Data & cookie usage: