Site icon Chatur Post

Vishnu Deo मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद सूरजपुर जाएंगे सीएम साय: विदेश दौरे से पहले देंगे सौगात

Vishnu

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट में आज नए मंत्री शामिल होंगे। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण सुबह साढ़े 10 बजे राजभवन में होगा। इसके लिए राजभवन के छत्‍तीसगढ़ मंडपम (दरबार हॉल) में तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय इस शपथ ग्रहण में समारोह में शामिल होने के बाद सूरजपुर के दौरे पर जाएंगे।

एक घंटे राजभवन में रहेंगे मुख्‍यमंत्री

राजभवन में आयोजित मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सुबह साढ़े 30 बजे राजभवन पहुंचेंगे। यह समारोह करीब आधे घंटे चलेगा। मुख्‍यमंत्री शपाथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बजे राजभवन से सीएम हाउस के लिए निकलेंगे। मुख्‍यमंत्री राजभवन में करीब एक घंटा रुकेंगे।

Vishnu Deo मुख्‍यमंत्री का सूरजपुर दौरा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज दोपहर में सूरजपुर के दौरे पर जाएंगे। मुख्‍यमंत्री साय दोपहर 12 बजे सीएम हाउस से निकलकर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से उनका चौपर 12 बजकर पांच मिनट सूरजपुर के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर एक बजकर 5 मिनट पर मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर सूरजपुर पुलिस लाइन में लैंड करेगा।

नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

सूरजपुर में मुख्‍यमंत्री भाजपा के नए कार्यालय अटल कुंज का उद्घाटन करेंगे। यह कार्याक्रम तिलसिवां में होगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री जिले की विभिन्‍न विकास कार्यों का भूमिका पूजन और लोकापर्ण भी करेंगे।

चार बजे रवानगी, पांच बजे वापसी

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का हेलीकॉप्‍टर चार बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। करीब एक घंटे बाद मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर रायपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा।

Vishnu Deo कल से विदेश दौरा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय गुरुवार से विदेश दौरे पर जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री कल सुबह नई दिल्‍ली जाएंगे। दिनभर वहां नेताओं से मुलाकात के बाद शाम को जापान के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्‍यमंत्री 31 अगस्‍त को स्‍वदेश लौटेंगे। मुख्‍यमंत्री का यह पहला विदेश दौरा है। विष्‍णुदेव जापान के साथ कोरिया का भी दौरा करेंगे।   

मुख्‍यमंत्री के साथ अफसरों की टीम भी विदेश जा रही है। इनमें मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन, मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी जाएंगे।

Exit mobile version