Vishnu Deo आज से तीन दिन राजधानी से बाहर रहेंगे मुख्‍यमंत्री साय: करेंगे झारखंड भी दौरा, देखिए- पूरा कार्यक्रम

schedule
2025-12-28 | 04:47h
update
2025-12-28 | 04:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अगले तीन दिनों तक राजधानी रायपुर में नहीं रहेंगे। संभव है कि अब मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव सीधे 31 दिसंबर को राजधानी लौटे। इस बीच वे एक कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड भी जाएंगे।

30 को जाएंगे झारखंड

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 30 दिसंबर को झारखंड जाएंगे। मुख्‍यमंत्री वहां गुमला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री वहां स्वर्गीय कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ लौट आएंगे।

जानिए कौन है कार्तिक उरांव

कार्तिक उरांव भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्‍हें बाबा कार्तिक उरांव भी कहा जाता है। उन्‍होंने ने कही अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का गठन किया था। जनजातीय समाज के शैक्षणिक और सामाजिक उत्‍थान में उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। वे लोहरदगा सीट से सांसद भी रहे।

आज मन की बात के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत

रविवार को मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रमों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से होगी। मुख्‍यमंत्री निवास पर ही वे आज प्रसारित होने वाले मन की बात सुनेंगे। दोपहर करीब एक बजे मुख्‍यमंत्री रायपुर से प्रस्‍तान करेंगे।

बेमेतरा में गुरुघासी दास जयंती कार्यक्रम

राजधानी से मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर बेमेतरा के लिए उड़ान भरेगा। वहां नवागढ़ हाई स्‍कूल में गुरु घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे चलेगा।

तीन बजे होंगे जशपुर रवाना

मुख्‍यमंत्री बेमेतरा से ही जशपुर रवाना हो जाएंगे। वहां तपकरा में आयोजित सरगुजा संभाग के पेंशनर सम्‍मान समारोह में शामिल होंगे। वहां से फरसगांव जाएंगे, जहां पोषण आहार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मुख्‍यमंत्री आज रात्रि विश्राम जशपुर के बगीया स्थि‍त अपने निवास में करेंगे।

29 को जशपुर जिला के कार्यक्रम में होंगे शामिल

29 दिसंबर को मुख्‍यमंत्री पूरे दिन जशुपर जिला में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल होगें। अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के कार्यक्रम समेत अन्‍य कार्यक्रमों में शामिल होगें। मुख्‍यमंत्री दोपहर बाद 4 बजे बगीया निवास पर पहुंच जाएंगे।

यह है झारखंड का दौरा कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री 30 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे Jashpur के Agdih Airstrip से झारखंड क लिए उड़ान भरेगें। मुख्‍यमंत्री दोपहर करीब साढ़े 11 बजे गुमला के Pankhraj Saheb Kartik Oranon Chowk, Majhatoli, Raidih पहुंचेगें। वहां से दोपहर एक बजे तक वे जशपुर लौट आएंगे।

chatur postDecember 28, 2025
256 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 17:15:36
Privacy-Data & cookie usage: