
Vishnu Deo रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार की रात ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। विष्णुदेव आज वहां एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस वजह से नई दिल्ली गए हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ लौट आएंगे।
Vishnu Deo उप राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण
देश के नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आज शपथ ग्रहण समारोह है। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा। कार्यक्रम में सीपी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति के रुप मे शपथ लेंगे।
दोपहर में होगी वापसी
नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री आज ही रायपुर लौटेंगे। विष्णुदेव राष्ट्रपति भवन से सीधे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे की नियमित विमान से रायपुर लौटेंगे। यह विमान दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर पहुंचेगा।
Vishnu Deo रात में गए नई दिल्ली
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार की रात में नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम रात साढ़े 8 बजे की नियमित विमान से यहां से रवाना हुए और सवा 10 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। रात में वे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में किया।
दो बार सांसद और दो राज्यों के राज्यपाल
देश के उपराष्ट्रपति चुने गए सीपी राधाकृष्णन कोयम्बटूर सीट से दो बार सांसद रहे हैं। उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने से पहले वे महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। राधाकृष्णन झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं।
बी. सुदर्शन रेड्डी से था मुकाबला
एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बना गए राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्ष की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए बी. सुदर्शन रेड्डी से था। राधाकृष्णन को 452 और रेड्डी को 300 वोट मिले।




