Site icon Chatur Post

Vishnu Deo मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का आज बिहार दौरा:  नामांकन रैली, आमसभा में होंगे शामिल

Osaka World Expo विष्णु देव करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व: राज्‍य बनेगा वैश्विक निवेश केंद्र का आकर्षण

Vishnu Deo  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर आज बिहार जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री बिहार की राजधानी पटना में विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री का विशेष विमान सुबह 8 बजे पटना के लिए उड़ानभर चुका है। 9:40 बजे पटना में लैंड करेगा।

मंदिर दर्शन से होगी कार्यक्रमों की शुरुआत

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के पटना यात्रा की शुरुआत मंदिर दर्शन से होगी। मुख्‍यमंत्री पटन में श्रीश्री अखंड माता वासनी मंदिर गोलघर और मां सिद्धेश्वरी काली मंदिर बांसघाट में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.40 बजे स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क राजवंशी नगर से भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

पटना होगी पहली चुनावी सभा

विष्‍णुदेव साय सुबह 11.35 बजे स्काउट एवं गाइड मैदान पटना में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय पटना से दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर जिला मुंगेर तारापुर रवाना होंगे।  तारापुर में दूसरी नामांकन सभा में शामिल होंगे। वहां से टाउन हॉल मुंगेर पहुंचेंगे और दोपहर 2.15 बजे मुंगेर विधानसभा की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

शाम को लौटेंगे रायपुर

बिहार का दौरा  दोपहर बाद करीब चार बजे समाप्‍त कर मुख्‍यमंत्री मुंगेर से पटना के लिए रवाना होंगे। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का विमान पटना से शाम 5 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और 6:20 मिनट पर स्‍वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

Exit mobile version