राज्य

DMF अनिल टुटेजा गिरफ्तार: अब इस मामले में धरे गए सेवानिवृत्‍त IAS, 26 तक रहेगें रिमांड पर

DMF  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के चर्चित डीएमएफ मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू) ने सेवानिवृत्‍त आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। EOW में पंजीबद्ध अपराध  की विस्तृत विवेचना के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने डीएमएफ से जुड़े कार्यों में कमीशन लेकर अपने परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों को लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच एजेंसी के अनुसार, विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और विभिन्न लोगों के बयान इस ओर इशारा करते हैं कि आरोपी ने क्डथ् निधि के कार्यों के आवंटन में सीधे हस्तक्षेप किया। आरोप है कि उसने अपने करीबी लोगों के माध्यम से फर्मों को काम दिलवाने और आवंटन सुनिश्चित कराने के बदले कमीशन लिया।

प्राथमिक जांच में शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। एजेंसी का दावा है कि डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन से संबंधित साक्ष्य आरोपी की भूमिका को मजबूत करते हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 26 फरवरी 2026 तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और खुलासे हो सकते हैं।

Back to top button