Vishnu Deo आज रात में राजधानी लौटेंगे मुख्‍यमंत्री साय: नई दिल्‍ली में इन कार्यक्रमों में होगें शामिल

schedule
2025-11-25 | 04:30h
update
2025-11-25 | 04:30h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के दौरे पर हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव सोमवार की सुबह नई दिल्‍ली गए हैं। जहां वे विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही केंद्रीय नेताओं से भी मिले हैं।

नड्डा और पासवान से मुलाकात

नई दिल्‍ली में सोमवार को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जेपी नड्डा से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री पासवान से मुलाकात के दौरान छत्‍तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्‍करण से जुड़े विभिन्‍न विषयों और उस सेक्‍टर में निवेश पर चर्चा हुई। पासवान ने छत्‍तीसगढ़ को हर संभव सहयोगा का भरोसा दिलाया है।

नड्डा से स्‍वास्‍थ्‍य सेक्‍टर पर चर्चा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय देर रात में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने उनके निवास पर गए, जहां दोनों नेताओं के बीच राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के विस्‍तार पर चर्चा हुई। इस दौरान छत्‍तीसगढ़ भाजपा और सरकार के कामकाज पर भी लंबी बात हुई है। बता दें कि नड्डा भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी हैं।

आज नई दिल्‍ली में इन दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे साय

नई दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोनों कार्यक्रम छत्‍तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने के लिए है। यह कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया है जो सुबह 11 बजे से चार बजे तक चलेगा। कार्यक्रम दो सत्रों में होगा।

पहले सत्र में मुख्‍यमंत्री देश के विभिन्‍न उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्‍तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दूसरे चरण में पर्यटन के सेक्‍टर में निवेश पर बात होगी।

आज रात में लौटेंगे रायपुर मुख्‍यमंत्री

नई दिल्‍ली से शाम छह बजे की नियमित विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और रात 8 बजे के करीब रायपुर पहुंच जाएंगे। मुख्‍यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह समेत अफसरों की पूरी टीम दिल्‍ली गई है। बता दें कि साय सरकार राज्‍य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

chatur postNovember 25, 2025
166 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.02.2026 - 05:58:59
Privacy-Data & cookie usage: