Vishnu Deo मुख्‍यमंत्री का 11 सितंबर का कार्यक्रम: बस्‍तर में दो व राजधानी में एक बड़े आयोजनों में होंगे शामिल

schedule
2025-09-11 | 05:06h
update
2025-09-11 | 05:06h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज बस्‍तर जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री वहां दो बड़े उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहां से लौटने के बाद शाम को नवा रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

11 बजे पहुंचेंगे जगदलपुर

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव सुबह लगभग 11 बजे गदलपुर पहुंचेंगे। मुख्‍यमंत्री का काफिला सुबह पौने 10 बजे सीएम हाउस से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। मुख्‍यंमत्री का विमान 10 बजकर 10 मिनट पर जगदलपुर के लिए उड़ान भरेगा।

Vishnu Deo  छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में होंगे शामिल

जगदलपुर में आज छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम जगदलपुर के होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन बस्‍तर में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

BMVSS सेंटर का करेंगे उद्घाटन

इन्‍वेस्‍टर कनेक्‍ट कार्यक्रम के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव जगदलपुर के पास स्थित आडावाल जाएंगे। वहां विष्‍णुदेव साय BMVSS सेंटर (Bhagwan Mahaveer Viklang Sahayata Samiti ) का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे का होगा। यह संस्‍था विकलांगों को कृत्रिम अंग, कैलीपर्स और बैसाखी आदि उपलब्‍ध कराती है। यह एक गैर लाभकारी संगठन है।

चार बजे होगी वापसी

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय बस्‍तर से शाम चार बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे। ग्राम आडावाल से सीएम का काफिला सवा दो बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेगा। तीन बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से उनका विमान रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और करीब चार बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

Vishnu Deo नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस में रुकेंगे

एयरपोर्ट से मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव सीधे नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस जाएंगे। वहां पौने आठ बजे नवा रायपुर स्थित एक होटल के लिए रवाना होंगे। जहां मुख्‍यमंत्री फोरम ऑफ़ रेगुलेटर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात साढ़े नौ बजे सिविल लाइन स्थित मुख्‍यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

chatur postSeptember 11, 2025
208 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:21:03
Privacy-Data & cookie usage: