राज्य

चंदाई में तिरंगा यात्रा और भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

मुख्‍यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सोमवार को दो जिलों का दौरा करेंगे। आज वे सुबह 11:20 बजे सीएम हाउस से निकलेंगे और शाम 5:15 बजे लौटेंगे। इस दौरान वे दो जिलों में चार से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्‍यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सुबह 11:20 बजे मुख्‍यमंत्री निवास से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सीएम का काफिला पांच मिनट बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेगा। जहां से उनका हेलीकॉप्‍टर सारंगढ़ के लिए उड़ान भरेगा।

चंदाई में तिरंगा यात्रा और भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

सीएम विष्‍णुदेव साय का हेलीकॉप्‍टर सवा 12 बजे खेलभाठा मैदान में लैंड करेगा, जहां से वे कार से चंदाई के लिए रवाना होंगे। चंदाई में भाजपा की तरफ से आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। विष्‍णुदेव तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद वहां बने भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

 Vishnu Deo जिलें को देंगे सौगात

सारंगढ़ के लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज मैदान में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव की सभा होगी। इससे पहले वे पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्‍यमंत्री जिले में 186 करोड़ रुपए के विभिन्‍न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकापर्ण करेंगे। वहां से दोपहर करीब तीन बजे मुख्‍यमंत्री बसना (महासमुंद) के लिए उड़ान भरेंगे।

बसना में चरणपादुका वितरण कार्यक्रम

बसना में पौधा रोपण और चरणपादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शाम करीब चार बजे दुर्गापाली स्‍कूल में होगा। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पौधा रोपण करने के साथ ही तंदूपत्‍ता संग्रहकों को चरणपादुका का वितरण करेंगे। बता दें कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में तेंदूपत्‍ता संग्रहकों चरण पादुका दिया जाता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। इसे फिर से शुरू किया गया है।

Vishnu Deo शाम सवा पांच बजे रा‍जधानी वापसी

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव करीब पांच बजे बसना से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर लगभग सवा पांच बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा।

Back to top button