Site icon Chatur Post

Vishnu Deo रोहतक जाएंगे सीएम विष्‍णुदेव: दोपहर बाद लौटेंगे राजधानी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Vishnu Deo रोहतक जाएंगे सीएम विष्‍णुदेव: दोपहर बाद लौटेंगे राजधानी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का आज रोहतक (हरियाणा) जाने का कार्यक्रम है। मुख्‍यमंत्री आज नई दिल्‍ली में हैं। रोहतक से दिल्‍ली होते हुए साय दोपहर बाद रायपुर लौट जाएंगे।

नई दिल्‍ली स्थित छत्‍तीसगढ़ सदन में रुके मुख्‍यमंत्री सुबह सड़क मार्ग से रोहतक के सेक्‍टर 14 जाएंगे। सीएम वहां करीब आधा घंटा रुकेंगे। वहां से नई दिल्‍ली लौटने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे की नियमित विमान सेवा से रायपुर लौटेंगे। विष्‍णुदेव करीब ढ़ाई बजे रायुपर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से सीएम का काफिला सीधे मुख्‍यमंत्री निवास पहुंचेगा।

आज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ

25 जून को आपातकाल की 50 वर्षगांठ है। देश में आज ही के दिन आपाकाल लागू किया गया था। आज भाजपा देशभर में संविधान हत्‍या दिवस मना रही है। इसको लेकर राजधानी के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भी इसमें शामिल होंगे। सीएम इस कार्यक्रम में सवा चार बजे से सवा पांच बजे तक रहेंगे।

Vishnu Deo सोमवार को गए थे वाराणसी

बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सोमवार को दोपहर बाद वाराणसी गए थे। छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आए अमित शाह के साथ साय वाराणसी गए थे, जहां मंगलवार को मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की बैठक थी। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री के साथ राज्‍य के गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्‍यप भी गए थे।

Vishnu Deo वाराणसी से गए दिल्‍ली

मंगलवार को मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव वाराणसी से ही दिल्‍ली रवाना हो गए। नई दिल्‍ली में उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री  प्रल्‍हाद पटेल से सौजन्‍य भेंट की। इसके साथ ही पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से भी उनकी चर्चा हुई है। इधर, शाह के छत्‍तीसगढ़ और सीएम के दिल्‍ली दौरा के बाद फिर एक बार कैबिनेट विस्‍तार की चर्चा होने लगी है। हालांकि सरकार की तरफ से अब तक मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहा है।

बढ़ेगा रेल किराया जानिए- एसी और स्‍लीपर में कितनी महंगी हो जाएगा ट्रेन का सफर

Exit mobile version