Site icon Chatur Post

Vishnu Deo CM विष्‍णुदेव का कार्यक्रम: राजधानी में 2 बड़े कार्यक्रमों के बाद जाएंगे खरसिया  व रायगढ़

Vishnu Deo

Vishnu Deo रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज (शुक्रवार) को रायगढ़ जिला के दौरे पर जाएंगे। मुख्‍यमंत्री का वहां खरसियां और रायगढ़ में कार्यक्रम है। मुख्‍यमंत्री वहां अटल परिसर का उद्घाटन करेंगे। रायगढ़ जाने से पहले राजधानी रायपुर में दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान समारोह

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजभवन में शिक्षक सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम राजभवन के छत्‍तीसगढ़ मंडपम में होगा। यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू  होगा। इस कार्यक्रम से पहले मुख्‍यमंत्री टच द स्‍पेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री इस कार्यक्रम में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़ेंगे।

Vishnu Deo 12 बजे होंगे रायगढ़ के लिए रवाना

मुख्‍यमंत्री राजभवन से निकल कर सीधे पुलिस लाइन स्थित हैलपैड जाएंगे। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का हेलीकॉप्‍टर दोपहर 12 बजे रायगढ़ के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर करीब एक बजे मुख्‍यमंत्री ख‍रसियां के एमजी कॉलेज मैदान में लैंड करेंगे।

वित्‍त मंत्री के गांव जाएंगे विष्‍णुदेव

मुख्‍यमंत्री खरसियां में ही बने अटल परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम वहां  आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्‍यमंत्री सड़क मार्ग से राज्‍य के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी के गांव बायंग जाएंगे। विष्‍णुदेव बायंग गांव में करीब आधा घंटा रुकेंगे।

एनीकट का भूमिपूजन

बायंग गांव से मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का काफिला कछार के लिए रवाना होगा। जहां वे एनीकट का भूमिपूजन करेंगे। वहां से गढ़उमरिया जाएंगे और वहां नव गुरुकुल का शुभारंभ करेंगे।

Vishnu Deo शाम को पहुंचेंगे रायगढ़

गढ़उमरिया से मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का काफिला रायगढ़ पहुंचेगा। मुख्‍यमंत्री शाम करीब साढ़े छह बजे रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्‍यमंत्री सर्किट हाउस में रात करीब 8 बजे तक रुकेंगे।

चक्रधार समारोह में होंगे शामिल

मुख्‍यमंत्री रात करीब आठ बजे रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे, जहां चक्रधर समारोह चल रहा है। आज इस कार्यक्रम का समापन है। मुख्‍यमंत्री रात साढ़े 10 बजे तक वहां रहेंगे इसके बाद सर्किट हाउस लौटेंगे। विष्‍णुदेव आज रात्रि विश्राम रायगढ़ में ही करेंगे।

Exit mobile version