Site icon Chatur Post

Vishnu Deo Sai मुख्‍यमंत्री साय आज शाम को जाएंगे गोवा: सीएम हाउस में आज जनदर्शन की शुरुआत

Vishnu Deo

Vishnu Deo Sai रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आज से मुख्‍यमंत्री जनदर्शन की शुरुआत हो रही है। इसमें मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपने शासकीय आवास पर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्‍याएं सुनेगें। मुख्‍यमंत्री आज दिन में कुछ और कार्यक्रमों में शामिल होगें। शाम को उनका गोवा जाने का कार्यक्रम है।

चार साल से अधिक समय से बंद है जनदर्शन

बता दें कि मुख्‍यमंत्री निवास पर जनदर्शन की शुरुआत डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। सत्‍ता परिवर्तन के बाद मुख्‍यमंत्री बने भूपेश बघेल के कार्यकाल में भी यह कुछ समय तक चला, लेकिन कोरोना के दौरान इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद यह शुरू नहीं हो पाया। कुछ समय के लिए आनलाइन व्‍यवस्‍था की गई थी।

जानिए- मुख्‍यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री गुरुवार सुबह अंबिकापुर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय करीब नौ बजे हेलीकॉप्‍टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होगें। वहां एमजी रोड स्थित पंजाब गार्डन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साढ़े 11 बजे तक रायपुर लौट आएंगे।

12 बजे से होगा जनदर्शन

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का जनदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास पर करीब तीन घंटे चलेगा। दोपहर तीन बजे तक मुख्‍यमंत्री प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्‍याएं सुनेगें। जनदर्शन दोपहर तीन बजे खत्‍म होगा।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का गोवा दौरा

मुख्‍यमंत्री आज गोवा जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री के रुप में यह उनकी पहली गोवा यात्रा है। मुख्‍यमंत्री शाम 6 बजकर 40 मिनट की नियमित विमान से गोवा के लिए रवाना होगें। मुख्‍यमंत्री आज रात साउथ गोवा के एक होटल में रात्रि विश्राम करेगें।

आदि लोक महोत्‍सव में होगें शामिल

मुख्‍यमंत्री गोवा में आयोजित आदि लोक महोत्‍सव में शामिल होने के लिए गोवा जा रहे हैं। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। मुख्‍यमंत्री की गोवा से वापसी का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version