Vishnu Deo Sai आज शाम को नई दिल्‍ली जाएंगे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव: दिन में दंतेवाड़ा का करेगें दौरा

schedule
2026-01-02 | 04:05h
update
2026-01-02 | 04:05h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vishnu Deo Sai रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय साल के दूसरे दिन बस्‍तर का दौरा करेगें। शाम को उनका नई दिल्‍ली जाने का कार्यक्रम है। सीएम रात में नई दिल्‍ली पहुचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेगें।

यह है 2 जनवरी का मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम

आज यानी 2 जनवरी को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दंतेवाड़ा जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सुबह 11 बजे सीएम हाउस से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के लिए निकलेगें। 11 बजकर 5 मिनट पर उनका चापर दंतेवाड़ा के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में लैंड करेगा।

दंतेश्‍वरी मंदिर में करेंगे दर्शन

दंतेवाड़ा पहुंचते ही मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सबसे पहले दंतेश्‍वरी मंदिर जाएंगे, जहां वे पूजा- अचर्ना करेगें। मुख्‍यमंत्री दंतेश्‍वरी मंदिर में करीब 15 मिनट रुकेंगे।

बस्‍तर पंडुम में होगें शामिल

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय वहां बस्‍तर पंडुम 2026 में शामिल होगें। यह कार्यक्रम दंतेश्‍वरी मंदिर परिसर में ही आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चलेगा। वहां से मुख्‍यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे, जहां  लोगों से मुलाकात करेगें।

चार बजे होगी राजधानी वापसी

दंतेवाड़ा में कार्यक्रम संपन्‍न करने के बाद मुख्‍यमंत्री वहां से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर रायपुर के लिए उड़ान भरेगें और चार बजे तक सीएम हाउस पहुंच जाएंगे।

शाम छह बजे जाएंगे दिल्‍ली

मुख्‍यमंत्री 5 बजकर 10 मिनट पर सीएम हाउस से माना विमानतल के लिए रवाना होगे और शाम छह बजे वाली नियमित विमान से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगें। मुख्‍यमंत्री रात करीब 8 बजे नई दिल्‍ली पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट से मुख्‍यमंत्री का काफिला सीधे छत्‍तीसगढ़ सदन जाएगा, जहां विष्‍णुदेव साय रात्रि विश्राम करेगें।

पार्टी नेताओं से करेगें मुलाकात

मुख्‍यमंत्री तीन जनवरी को नई दिल्‍ली में रहेगें। उनका तीन जनवरी का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मुख्‍यमंत्री वहां पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगें। संभव है कि तीन जनवरी की शाम को ही मुख्‍यमंत्री छत्‍तीसगढ़ लौट आए।

chatur postJanuary 2, 2026
168 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 03:59:33
Privacy-Data & cookie usage: