Vishnu Deo Sai रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी (वाराणसी) में हैं। राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वे सोमवार की दोपहर में वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। विशेष विमान से दोनों नेता सोमवार की शाम को ही काशी पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वाराणसी में एक बैठक में शामिल होने गए हैं। यह बैठक मध्य क्षेत्र विकास परिषद की है। केंद्रीय गृह मंत्री इस परिषद के पदेय अध्यक्ष हैं। परिषद में छत्तीसगढ़ के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अफसर भी इस बैठक में शामिल हैं। क्या है मध्य क्षेत्र परिषद, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP
वाराणसी में चल रही मध्य क्षेत्र विकास परिषद की बैठक दोपहर एक बजे तक चलेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री साय वाराणसी से सीधे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। शाम करीब पांच बजे वे नई दिल्ली स्थिति छत्तीसगढ़ सदन पहुंच जाएंगे। सीएम रात्रि विश्राम नई दिल्ली में ही करेंगे। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में वे पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें कैबिनेट के विस्तार समेत अन्य विषयों पर चर्चा हो सकती है।
काशी पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को काशी के कोतवाल यानी भैरव बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री साय ने वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की। साय ने इस मुलाकात की तस्वीरे सोशल मीडिया में पोस्ट की है।